Bihar Cabinet Expansion: गुरुवार को लंबे समय से चल रही चर्चा को विराम देते हुए सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का पटना में विस्तार कर दिया गया. पटना में हुए शपथ ग्रहण में की खास बात ये रही कि सभी 31 मंत्रियों को बारी-बारी से 5 -5 लोगों के सेट में शपथ दियाई गई.
Bihar Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार के हीरो रहे निशांत कुमार
हलांकि इस मंत्रिमंडल विस्तार के स्टार निशांत कुमार रहे. जो आज अपने पिता नीतीश कुमार की मौजूदगी में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में शामिल हो गये है. निशांत कुमार ने आज श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जयसवाल, निशांत कुमार और लेशी सिंह के साथ मंत्री पद की शपथ ली. इस मंत्रिमंडल विस्तार में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए. निशांत कुमार ने विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ा है और उन्हें सीधे मंत्री बना दिया गया है.
#WATCH बिहार कैबिनेट विस्तार | राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह (टाइगर) और अशोक चौधरी ने बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।
(सोर्स: DD न्यूज) pic.twitter.com/7iky7NoU6x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नए मंत्रियों को आशीर्वाद दिया- जीतन राम मांझी
इस मौके पर मौजूद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “यहां सभी मौजूद थे. प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नए मंत्रियों को आशीर्वाद दिया. सभी ने बिहार के विकास के लिए प्रार्थना की है..”
#WATCH पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “यहां सभी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नए मंत्रियों को आशीर्वाद दिया। सभी ने बिहार के विकास के लिए प्रार्थना की है..” pic.twitter.com/i9xXOmyGY4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
चोर दरवाजे से एंट्री के लिए बधाई -रोहिणी आचार्य ने निशांत कुमार पर कसा तंज
इस बीच लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने निशांत कुमार पर तंज कसते हुए पोस्ट किया. ‘बिना चुनाव लड़े चोर दरवाजे से मंत्रिमंडल में शार्टकट इंट्री पाने के लिए भाई निशांत को बधाई – शुभकामनाएं और इंट्री दिलाने के लिए असलियत में अनैतिकता के शिखर पुरुष , मगर ‘स्वयंभू नैतिक पुरुष’ चाचा जी को भी ढेरों बधाई .. २००५ से पहले ई सब भी नहीं होता था चाचा रंगबदलू जी ..”
बिना चुनाव लड़े चोर दरवाजे से मंत्रिमंडल में शार्टकट इंट्री पाने के लिए भाई निशांत को बधाई – शुभकामनाएं और इंट्री दिलाने के लिए असलियत में अनैतिकता के शिखर पुरुष , मगर ‘स्वयंभू नैतिक पुरुष’ चाचा जी को भी ढेरों बधाई .. २००५ से पहले ई सब भी नहीं होता था चाचा रंगबदलू जी ..
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) May 7, 2026
पीएम मोदी का पटना में रोड शो
वहीं, पटना में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना में रोड शो किया.
#WATCH | पटना, बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना में रोड शो किया।
(सोर्स: ANI/ DD न्यूज़) pic.twitter.com/jnn8Q7P4Sc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
ये भी पढ़ें-तमिलनाडु में राज्यपाल की शर्त-पहले बहुमत फिर शपथ,स्टालिन बोले ‘विजय को बनाने दें सरकार’

