Sunday, March 8, 2026

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की किडनी ट्रांसप्लांटेशन से पहले बेटी रोहिणी ने पिता के साथ पोस्ट की तस्वीर,कहा–wish me luck

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट किया जा रहा है. बेटी रोहिणी आचार्य की किडनी पिता लालू प्रसाद को ट्रांसप्लांट किया जा रहा है. पिता और बहन की सर्जरी के लिए तेजस्वी यादव सिंगापुर पहुंच चुके हैं.

आज होने वाली सर्जरी से पहले रोहिणी आचार्य ने अपने पिता के साथ साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है और लिखा है –

सर्जरी से पहले रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश भी लिखा. रोहिणी ने पिता लालू यादव समर्थकों के लिए लिखा कि ‘जिन्होंने लाखों  करोड़ों जनता को आवाज दी है, उनके लिए दुआ कीजिये.

लालू यादव लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रस्त हैं. किडनी खराब हो जाने के बाद आज उनकी किडनी बदली जा रही है.इसके लिए लालू प्रसाद यादव,पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा और उनके पति शैलेष भी सिंगापुर पहुंचे हैं.सिंगापुर में ही रह रही दूसरी  बड़ी बेटी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी किडनी दे रही हैं.

 

Latest news

Related news