भारत जोड़ो यात्रा: राजस्थान में मोदी-मोदी के नारों के जवाब में राहुल गांधी ने दिए फ्लाइंग किस

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब बायरल हो रहा है. वीडियो राजस्थान का है . 2 दिन पहले ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के आगर मालवा से राजस्थान के झालावाड़ में प्रवेश कर गई है. राहुल गांधी की यात्रा को देखने राजस्थान में भी काफी लोग सड़क किनारे जमा हो रहे है. इस वीडियो में ऐसे ही सड़क किनारे खड़े लोगों ने राहुल गांधी को देखते ही मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरु कर दिया. जिसे देख ओर सुन राहुल गांधी मुसकुराने लगे.


इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क किनारे खड़े और घरों की छतो पर खाड़े लोग बीजेपी का झंड़ा लिए हुए थे. वो राहुल गांधी को देखते ही मोदी मोदी चिल्लाने लगे. जिसके जवाब में राहुल गांधी उन लोगों की तरफ देखकर मुसकुराएं और उन लोगों को फ्लाइंग किस देने लगे. राहुल ने एक दो नहीं कई बार फ्लाइंग किस किया. राहुल के साथ ही इस वीडियो में कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुक्यमंत्री सचिन पायलट भी लोगों को फ्लाइंग किस देते दिखे. यात्रा में मौजूद बाकी नेता नारे लगाने वाले लोगों को यात्रा में आने और उससे जुड़ने का इशारा करते नज़र आ रहे है. हैट स्पीच और गोली मारो के दौर में राहुल गांधी का ये रिएक्शन काफी चौंकाने वाला था, क्योंकि आजकल के नफरत भरी राजनीतिक दौर में इसकी उम्मीद कम ही की जाती है.

Latest news

Related news