Tej Pratap Love Story : बिहार में आज भी लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप की खबरें सुर्खियों में है. सामाजिक न्याय के नाम पर परिवार और पार्टी से निकाले जाने की खबर के बीच अब तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने आरोप लगाया है कि तेज प्रताप यादव को परिवार से निकालने की जो बात कही जा रही है वो केवल चुनावी स्टंट है और कुछ नहीं.
#WATCH | Patna, Bihar: “… Why was my life ruined? Why was I beaten? Now they have suddenly had a social awakening. They are all together. They have not separated… The elections are near, that is why they have taken such a step and created this drama…,” says RJD leader Tej… pic.twitter.com/DC2BXUdJO2
— ANI (@ANI) May 26, 2025
Tej Pratap Love Story : तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने क्या-क्या कहा ?
ऐश्वर्या राय ने सोमवार को समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए लालू परिवार पर झूठ बोलने और नाटक करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि परिवार के लोगों को तेज प्रताप औऱ अनुष्का के रिश्ते की जानकारी ना हो. वो 12 साल के रिश्ते की बात कर रहे हैं. पूरे परिवार ने सब कुछ जानते बूझते हुए तेजप्रताप यादव के साथ उनकी शादी कराई.ऐसे में अब उनका क्या होगा ? ऐश्वर्या राय ने कहा कि अभी लालू परिवार समाजिक न्याय की बात कर रहे हैं लेकिन तब उनका सामाजिक न्याय कहां था, जब परिवार में उनके साथ मारपीट हो रही थी.
ऐश्वर्या का कहना है कि तेज प्रताप यादव के बारे में उन्हें मीडिया से चला, यहां तक की तलाक के बारे में भी उन्हें मीडिया से ही पता चला था.
ऐश्वर्या का कहना है कि परिवार के लोग केवल दिखावा कर रहे हैं. रात में भी मां राबड़ी देवी तेज प्रताप के पास गई होंगी और कहा होगा कि सब ठीक हो जायेगा. ये सब चुनाव के कारण हो रहा है. तेजस्वी यादव को भी सब कुछ पता है.
कब हुई ऐश्वर्या-तेज प्रताप यादव की शादी ?
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी 2018 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हुई . तभी कहा गया था कि ये गठबंधन राजनीतिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए किया गया था लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ऐश्वर्या राय ने खुद के साथ मार-पीट करने का आरोप लगाकर लालू परिवार को घर छोड़ दिया और पिछले सात साल से दोनो के बीच तलाक का केस चल रहा है.
साधु यादव ने खोली पोल
राबड़ीदेवी के भाई साधु यादव ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू परिवार के हर सदस्य को 2013 से अनुष्का से तेज प्रताप के रिश्ते के बारे में पता था. सोशल मीडिया पर साधु यादव का एक वीडियो वायरल है जिसमे वो दावा कर रहे हैं कि परिवार के सब पता है.
सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव के मामा साधु यादव का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साधु यादव ने तेज प्रताप को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया था… तेज प्रताप-अनुष्का प्रकरण जब ट्रेंडिंग में है तो यह बात कितना रिलेवेंट हैं, वीडियो देखकर खुद ही समझिए… Sadhu Yadav @highlight pic.twitter.com/YbGu4iWaQp
— हरिगोविन्द सिंह (@harigvinda50599) May 25, 2025
वहीं पप्पू यादव ने तेज प्रताप की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सबके सामने सच्चाई स्वीकार की है.
तेजस्वी यादव ने क्या कहा ?
तेज प्रताप यादव के इजहार-ए-मुहब्बत को लेकर सवाल तेजस्वी यादव से भी पूछे जा रहे हैं कि आखिरकार परिवार में बड़े भाई के बारे में उन्हें कैसे जानकारी नही थी ?इस सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे ये सब न पसंद है और न ही बर्दाश्त कर सकते हैं. जहां तक मेरे बड़े भाई की बात है, वो एडल्ट हैं और उन्हें अपने निजी फैसले लेने का पूरा अधिकार है.

