Sunday, February 15, 2026

अपनी ही शादी में झूम के नाची दुल्हन , लोग शादी भूल डांस पर हो गये फिदा

Viral Bride Dance :   इन दिनों शादियों में ट्रेंड काफी बदलता हुआ नजर आ रहा है. अब तक जहां दुल्हने अपनी शादी पर शर्माती-लजाती सहेलियों का हाथ पकड़े जयमाल की स्टोज पर आती दिखाई देती थी वहीं अब ज्यादातर दुल्हनें अपनी शादियों पर बिल्कुल फिल्मी अंदाज में अपने दूल्हे का स्वागत करती नजर आती हैं. शादियों में एंट्री लेकर जयमाल और हर रश्म के रिल्स बन रहे हैं और इसके लिए दूल्हा-दुल्हन कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हैं. ऐसा ही एक नजारा एक शादी में दिखा जहां अपने दूल्हे का स्वागत करने दुल्हन खुद बाहर निकल आई और अलग अलग फिल्मी गानों पर जम कर डांस किया.  इस वीडियो को Anjali kalosiya नाम की यूजर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है . वीडियो का कैप्शन दिया है- मेरी वेडिंग एंट्री.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anjali kalosiya (@anjali_kalosiya123)

Viral Bride Dance : भारी भरकम लहंगे में भी जम कर नाची दुल्हन 

वीडियो में देख सकते हैं कि सजा धजा हुआ दूल्हा घोड़े पर सवार है और लड़की वालों के घर पहुंचा है, साथ में बाराती और सराती सारे दिखाई दे रहें हैं इस बीच दुल्हन शादी के कास्यूम में सजी धजी बीच मैदान में खड़ी है और ‘साजन जी घर आए’ से कर अलग अलग वेडिंग सॉंग पर जम कर नाचती है . फैन्स इसे देख कर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.  दुल्हन एकदम किसी ट्रेंड डांसर की तरह  अलग अलग फिल्मी गानो पर डांस करती है , जैसे काजोल और माधुरी दीक्षित ने इन गानों पर डांस किया था. दुल्हन कमाल का डांस करती दिखाई दे रही है, वहीं दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर अपनी होने वाली दुल्हनियां को निहारता नजर आ रहा है.

पिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो कहा का है लेकिन अपने बेहतरीन डांस के साथ ये दुल्हन सोशल मीडिया पर वायरल है. लोग दुल्हन के डांस की जम कर तारीफ कर रहे हैं.

Latest news

Related news