Wednesday, March 11, 2026

पब्लिक स्कूल में दो गुटों में मारपीट,12वीं में पढ़ने वाले छात्र की मौत

लखनऊ(Lucknow)

लखनऊ के रिहायसी इलाके विभूति खंड थाना क्षेत्र से स्कूली बच्चों की लड़ाई में एक 12वीं के छात्र की मौत का मामला सामने आया है.विभूति खंड के रॉयल माउंट एकेडमी स्कूल में पढ़ने वाले अंश तिवारी नाम के छात्र की मौत हो गई है.  बताया जा रहा है कि  स्कूल में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट की घटना हुई थी.इस लड़ाई के बाद छात्र अंश तिवारी की मौत हो गई. हालांकि पुलिस ने अभी तक लोगों के आरोप की पुष्टि नहीं की है, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौक के कारण का पता चल सकेगा,क्योंकि अंश तिवारी के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं.

Latest news

Related news