Friday, March 6, 2026

वेटरन एक्टर विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में पुणे में निधन

पुणे(PUNE)

वेटरन टेलिविजन फिल्म और स्टेज एक्टर विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है . गोखले ने पुणे के अस्पताल में आज 26 नवंबर को दोपहर में अंतिम सांस ली. परिजनों के मुताबिक पुणे के बैकुंठ श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार होगा .

दो दिन पहले अभिनेता के निधन की खबर फैली थी,तब परिवार के लोगों ने बताया था कि वो ठीक हैं लेकिन वेंटिलेटर पर हैं. लेकिन आज वेंटिलेटर पर भी सांसों ने उनका साथ छोड़ दिया.

14 नवंबर 1945 में जन्मे विक्रम गोखले ने अपने 77 साल के जीवन में लगभग 40 साल अभिनय किया और अभिनय की सभी विधाओं को छुआ.अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया. रंगमंच के जाने माने कलाकार विक्रम गोखले ने टीवी और फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया .

विक्रम गोखले ने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म परवाना से की थी . भूल भुलैय्या, मिशन मंगल, दे दनादन , हिचकी, निकम्मा, अग्निपथ जैसी कमर्शियल फिल्में भी की जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े . सलमान खान ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म  “हम दिल दे चुके सनम‘ में नंदिनी के पिता के किरदार में शानदार अभिनय किया .

 

विक्रम गोखले ने हिंदी के साथ साथ मराठी फिल्मों के लिए और रंग मंच के लिए काम किया.

Latest news

Related news