दो टुकड़े हो जाने के बाद भी नाग ने लिया नागिन का बदला

रायसेन (मध्यप्रदेश)

हमने अक्सर कहानियों मे सुना है कि नाग नागिन अपना बदला ले कर ही छोड़ते हैं. आम तौर पर शहरों में रहने वाले इन बातों पर कम विश्वास करते हैं लेकिन हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं, जिसे ना चाहते हुए भी आपको मानना पड़ेगा.

मध्यप्रदेश के रायसेन में एक ऐसा मामला सामने आया जिससे पूरे गांव में दहशत है.

रायसेन में एक किसान अनिल शर्मा अपने खेत में काम कर रहे थे, इसी दौरान एक झाड़ी में मौजूद नाग- नागिन सांप का जोड़ा ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. ट्रैक्टर के नीचे दबने से नागिन की मौत हो गई. जिस समय ये घटना घटी उस वक्त अनिल शर्मा के साथ एक और किसान उनके साथ थे. दोनों ने ट्रैक्टर से उतर कर देखा तो एक सांप ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबा था और मर चुका था लेकिन दूसरा सांप वहीं पर था. सांप को देखकर किसान अनिल शर्मा ने अपने हंसिये से भगाना चाहा तो हंसिया नाग सांप को लग गया और वो दो टुकड़े हो गया. किसान अनिल शर्मा को लगा कि दो टुकड़ा होने के बाद  सांप मर चुका होगा, वो उसे उलट-पलट कर देखने लगा, इससे पहले कि किसान कुछ समझ पाता , दो टुकड़े हुए सांप ने उछल कर अनिल के हाथों पर डस लिया और फिर नाग की मौत हो गई.

इस बीच हैरान करने वाली बात ये हुई कि जिस नागिन को किसान ट्रैक्टर के नीचे आने के कारण मृत समझ रहे थे, वो घायल अवस्था मे जिंदा थी और अब नाग के मरने के बाद से वहीं बैठी हुई है. गांव वाले भीड़ लगा कर देख रहे हैं लेकिन नागिन कहीं जा नहीं रही है. गांव के लोग दहशत में हैं.

नाग सांप के काटने के बाद किसान की हालत गंभीर हो गई,उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Latest news

Related news