गृहमंत्री अमित शाह का फिटनेस मंत्र, शरीर के लिए 2 घंटे और दिमाग के लिए 6 घंटे की नींद जरुर तय करें..

HM Amit Shah Health Tips : गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को विश्व लिवर दिवस के मौके पर अपने सवस्थ जीवन का राज सभी के सामने रखा. य़े पहला ही मौका था जब गृहमंत्री  शाह ने लोगों के बीच अपने स्वास्थ को लेकर बात कही और अपने स्वास्थ को ठीक रखने के लिए उन्होंने क्या- क्या किया, इसके बारे में बात की.  शाह ने देश के युवाओं से कहा कि उन्हें देश के बेहतर भविष्य के लिए अभी और 40-50 साल जीना है, इसलिए नियमित आहार, नींद और पानी बहुत जरुरी है.

HM Amit Shah Health Tips : ILBS के कार्यक्रम में बोल रहे थे गृहमंत्री

गृहमंत्री अमित शाह आज विश्व लिवर दिवस के मौके पर दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बायलियरी साइंसेज (ILBS) के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इस मौके पर अपने सेहत के बारे  में बात करते हुए उन्होने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली का मंत्र  बताया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में अपने जीवन में मैंने बहुत बड़ा परिवर्तन किया है. शरीर को जितनी नींद चाहिये उतनी नीद, जितना पानी चाहिये उतना पानी , शरीर को जैसे आहार की जरुरत है वैसा आहार दिया और नियमित व्यायाम किया और मैंने अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है.

गृहमंत्री शाह की युवाओं से अपील

अमित शाह ने देश के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अभी आपको अगले 40-50 देश के विकास में योगदान देने के लिए जीना है. मैं युवाओं से अनुरोध करता हूं कि आप प्रतिदिन अपने शरीर के लिए दो घंटे और अपने दिमाग के लिए छह घंटे की नींद जरूर दें.ये शरीर के लिए बेहद  उपयोगी सिद्ध होगा. ये मेरा स्वयं का अनुभव है. गृहमंत्री  ने कहा कि मैं आज यहां अपने इसी अनुभव को साझा करने आया हूं.

अमित शाह ने सुनाया अपने जीवन का अनुभव

गृहमंत्री शाह ने अपने जीवन का अनुभ साझा करते हुए कहा कि अगर मुझे डॉक्टर शिव सरीन 4 साल पहले यहां बोलने के लिए बुलाते तो मैं यहां आता ही नहीं क्योंकि मैं यहां बात करने के लायक ही नहीं होता. मैंने मेरे जीवन में 2020 के मई महीने से आज तक…बहुत बड़े परिवर्तन किये हैं.शरीर को जितनी जरुरत है उतनी नींद , शरीर को जितना चाहिए उतना  पानी और शरीर को जैसा भोजन मिलना चाहिये वैसा भोजन दिया. संयमित भोजन और नियमित व्यायाम से मैंने मेरे जीवन में बहुत कुछ हासिल किया और यही अनुभव मैं आज यहां साझा करने आया हूं. शाह ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल के समय  में आज मैं करीब-करीब सभी तरह की एलोपैथिक दवाइयों और इंसुलिन के बिना यहां खड़ा हूं.इसलिए देश के युवाओं से कहूंगा कि आप अपने शरीर के लिए 2 दो घंटा और दिमाग के 6 घंटे की नींद रिजर्व कीजिये,आपकी उपयोगिता कई गुणा बढ़ जाएगी, ये मेरा अनुभव है.

गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी बात यहां भगवान बुद्ध से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया जिसका मजमून ये था कि किसा को तब तक उपदेश नही देना चाहिये , जब तक कि उसे आप खुद के उफर अनुभव ना कर लें.

Latest news

Related news