Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking News शाहजहांपुर में भाजपा नेता के गेस्ट हाउस पर पुलिस रेड, 14 लोग...

शाहजहांपुर में भाजपा नेता के गेस्ट हाउस पर पुलिस रेड, 14 लोग संदिग्ध अवस्था में हिरासत में

0
360

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है. भाजपा नेता अजय गुप्ता के गेस्ट हाउस पर पड़ोसियों की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी सदर अमित चौरसिया ने भारी पुलिस के बल के साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने भाजपा नेता के पेइंग गेस्ट हाउस से 7 महिला एवं सात पुरुषों को हिरासत में लिया है. हालांकि पुलिस अभी तक इस सब को दे व्यापार से जोड़ने की बात नहीं कर रही है और हर पहलू पर कार्रवाई की बात कह रही है.दरअसल मामला थाना रोजा क्षेत्र के बलिया गांव का है. जहां पर ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की थी के एक होटल में लड़के और लड़कियां लगातार आया करते हैं और ग्रामीणों को शक है कि होटल में गलत काम होते हैं. शिकायत के आधार पर सीओ अमित चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस ने आशा मन्नत पेइंग गेस्ट हाउस में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस को संदिग्ध अवस्था में 7 जोड़े मिले .पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया. होटल का मैनेजर और मालिक फरार बताये जा रहे है. पुलिस के मुताबिक पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.