उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वाराणसी में थे. सीएम ने यहां गंगा घाट पर 07 सामुदायिक ‘जेट्टी’ का लोकार्पण किया और 08 ‘जेट्टी’ का शिलान्यास . इस मौके पर सीएम ने कहा कि सरकार चाहती है कि इनलैंड वाटर वे की सुविधा का बेहतर लाभ लोगों को मिल सकें. इसी इरादे से इन जेट्टियों का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. सीएम ने कहा कि 4 जनपद वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और बलिया इन जेट्टी के माध्यम से जोड़ा जाएगा और यहां की गतिवीधियों में तेजी लाई जाएगी.
उत्तर प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में गंगा घाट पर 07 सामुदायिक 'जेट्टी' का लोकार्पण व 08 'जेट्टी' का शिलान्यास किया। pic.twitter.com/2XiRqeIY67
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया.
उत्तर प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/uILfqApGsm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2022
प्रधानमंत्री गति शक्ति कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए
इसके बाद मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री गति शक्ति कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में भी शामिल हुए.
वाराणसी में आयोजित प्रधानमंत्री गति शक्ति कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी#PMGatiShaktiWaterwaysSummit https://t.co/7KybdgcAqR
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 11, 2022
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावण महीने में काशी में 01 करोड़ श्रद्धालु आए थे. उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी के चलते होटल व्यवसाय, रेस्टोरेंट, सामान्य व्यापारी, टैक्सी से जुड़े लोगों के साथ बाकी पूरे बाज़ार पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है.
भोले बाबा के किए दर्शन
इसके बाद मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे. यहां उनके साथ केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग व आयुष मंत्री, श्री सर्वानंद सोनोवाल भी मौजूद थे.
जनपद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ जी के दर्शन करते केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग व आयुष मंत्री, श्री @sarbanandsonwal जी व #UPCM @myogiadityanath… pic.twitter.com/i2WBScKoOd
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 11, 2022

