बॉलिवुड का एक और मशहूर जोड़ा तलाक की तरफ पढ़ा, फाइनल स्टेज में पहुंचा तलाक का मामला

Govinda Divorce : बॉलीवुड में शादी और तलाक ऐसी चीज है जिसके बारे में जानकर लोगों को ज्यादा हैरानी नहीं होती है. यहां अक्सर लोग लंबे रिश्तों से बचते और एक साथ कई रिश्तों के साथ रहते दिखाई देते हैं. लेकिन अभी भी बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हैं जो अपने खूबसूरत शादीशुदा जिंदगी की मिशाल पेश करते हैं. जैसे शाहरुख खान-गौरी की जोड़ी, अक्षय कुमार और ट्वीकल खन्ना की जोड़ी. इन्ही में से एक और है बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता गोविंदा और सुनीता अहूजा की जोड़ी. गोविंदा और सुनीता अहूजा कई बार रियलिटी शोज में एक दूसरे के साथ नजर आये हैं और इनकी कैमिस्ट्री गजब की रही है लेकिन इन दिनों इस जोड़ी को लेकर एक खबर खूब चर्चा में है कि ये लोग अपनी शादी के 37 साल के बाद एक दूसरे से अलग होने जा रहे हैं.

Govinda Divorce News
Govinda Divorce News

गोविंदा और सुनीता अहूजा की जोड़ी हमेशा शानदार रही है. दोनों के बीच  तलाक की खबर को जिसने भी सुना वो हैरान है, क्योंकि विरार ये छोकरा गोविंदा भले ही फिल्मी पर्दे पर एक साथ कई-कई हिरोइनो के साथ इश्क लड़ाते दिखाई देते हों लेकिन असल जिंदगी में वो हमेशा अपनी पत्नी के साथ बहुत खुश नजर आये हैं लेकिन अब ऐसी खबर आ रही है कि गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि वो अपनी शादी में खुश नहीं है क्योंकि गोविंदा के पास उनके लिए समय नहीं है. गोविंदा औऱ वो दोनों अलग अलग घरों में रहते हैं दोनों की लाइफ स्टाइल काफी अलग अलग है, जिसके कारण दोनों के बीच मतभेद बढ़ते ही जा रहे हैं. हलांकि बताया ये भी जा रहा है कि सुनीता अहूजा की नाराजगी की असल वजह केवल गोविंदा की अलग लाइफ स्टाइल नहीं बल्कि एक 30 साल की मराठी एक्ट्रेस है जिनके साथ गोविंदा के अफेयर के चर्चे खूब गर्म हैं. जूम टीवी की खबर के मुताबिक गोविंदा और उनकी पत्नी काफी समय पहले से ही अलग अलग अपार्टमेंट में रह रहे हैं और सुनीता अहूजा ने पहले ही गोविंदा को सेपरेशन का नोटिस भेजा दिया है.

बॉलीवुड से आ रही खबरों के मुताबिक अब इन दोनों का तलाक लगभग फाइनल स्टेज में पहुंच गया है.  हलांकि अभी तक ना तो गोविंदा ने और ना ही सुनीता अहूजा में अपनी तलाक को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहा है लेकिन बॉलीवुड के सूत्रों के मुताबिक ये जोड़ा 37 साल के शादी के बंधन को तोड़कर एक दूसरे से अलग होने के रास्ते पर है.गोविंदा और सुनीता का शादी 1987 में हुई थी.

Latest news

Related news