Abhishek Banerjee Attacked : कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भड़की राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दिग्गज नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी पर दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में जानलेवा हमला हुआ है. चुनावी हिंसा में घायल पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी पर न सिर्फ अंडे फेंके गए, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की गई. इस झड़प में टीएमसी सांसद के कपड़े तक फट गए.
Fantastic high definition video of Abhishek Banerjee being beaten up.
Here’s something important – the egg pelting was led by local women. pic.twitter.com/ZKfNROm6k9
— Nupur J Sharma (@UnSubtleDesi) May 30, 2026
Abhishek Banerjee Attacked:”BJP सरकार मुझे मारना चाहती है”
इस हमले के बाद मीडिया से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी बेहद गुस्से में नजर आए. उन्होंने सीधे तौर पर राज्य की नई नवेली भाजपा सरकार को इस हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया. अभिषेक बनर्जी ने अपनी फटी हुई शर्ट दिखाते हुए कहा:
“यह सब भाजपा सरकार का कराया हुआ है. यह लोग मुझे मारना चाहते हैं. मेरी शर्ट फाड़ दी है. देखिए आप लोग, मौके पर एक भी पुलिसवाला मौजूद नहीं था. हेलमेट की वजह से मेरा सिर बच गया है, वरना आज बड़ी घटना हो सकती थी.यह पूरा घटनाक्रम कैमरे पर रिकॉर्ड है और हम इस मामले को हाई कोर्ट और राज्यपाल के सामने ले जाएंगे.”
🚨 BREAKING NEWS
‘They wanted to kill me. Incident captured on camera. Will approach High Court & Governor,’ he said, alleging major security lapse.
Locals pelted him with eggs & stones, punched & kicked him, tore his shirt & shouted “Chor Chor” while he visited post-poll… pic.twitter.com/GB6iHL1F62
— Public News X (@PublicNewsX) May 30, 2026
‘चोर-चोर’ के नारे और अंडों की बौछार
टीएमसी की ओर से लगाए गए आरोपों के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी जब सोनारपुर में चुनाव में हुई हिंसा को दौरान घायल हुए पीड़ित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे, उसी दौरान भाजपा समर्थकों की एक भीड़ वहां पहुंच गई. भीड़ ने अभिषेक बनर्जी को देखते ही ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए. देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया और टीएमसी नेता पर अंडे फेंके जाने लगे. इसके बाद लगातार सड़क पर लोग अभिषेक के साथ बदसलूकी करते नजर आये. जिस तरह से लोगों ने हमला किया उसमें अभिषेक बनर्जी को चोटे आईं और शर्ट भी फट गई.
आखिर सोनारपुर क्यों गए थे अभिषेक बनर्जी?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सोनारपुर सीट पर भारी हिंसा देखने को मिली थी. इस सीट पर भाजपा की तरफ से रूपा गांगुली और टीएमसी की तरफ से अरुंधति मैत्रा मैदान में थीं. चुनाव प्रचार के दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं, जिसमें टीएमसी कार्यकर्ता संजू कर्माकर की हत्या कर दी गई थी. अभिषेक बनर्जी इसी हिंसा में मारे गए और घायल हुए कार्यकर्ताओं के परिवारों से मिलने सोनारपुर पहुंचे थे.
डेरेक ओ ब्रायन भड़के, पूछा- “पुलिस कहां है?”
इस घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस में भारी आक्रोश है. टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा: “आखिर बंगाल में हो क्या रहा है? लोकसभा की दूसरी सबसे मजबूत पार्टी के नेता की तब लिंचिंग करने की कोशिश की गई, जब वह चुनावी हिंसा के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे. जिंदगी दांव पर है, पुलिस कहां है? चुनाव काउंटिंग के बाद अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा क्यों छीनी गई? गृह मंत्री को इसका जवाब देना होगा.”
भाजपा का पलटवार: “यह पार्टी नहीं, जनता का गुस्सा है”
एक तरफ जहां टीएमसी इस हमले को भाजपा की सोची-समझी साजिश बता रही है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने इसे स्थानीय जनता का आक्रोश करार दिया है. भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “बंगाल के लोगों का अभिषेक बनर्जी के प्रति गुस्सा अब बंगाल की सड़कों पर साफ दिख रहा है.”
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर भाजपा राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा, “अभिषेक बनर्जी को सोचना चाहिए कि बंगाल की जनता के मन में TMC के नेताओं के प्रति कितनी घृणा भरी हुई है… आगे चलकर ये लोग कहीं जाने लायक नहीं रहेंगे। इन्होंने जनता… pic.twitter.com/nvyYF3HLAW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2026
इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है.

