Hamas hostage released : इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष विराम के बीच दोनो तरफ से बंधक को रिहा करने का सिलसिला जारी है. शनिवार को हमास ने इजरायल की बंधक बनाई गई 4 महिला सैनिकों को रिहा किया. एक महिला सैनिक येहुदा अभी लापता बताई जा रही है, जिसे इजरायल के अधिकारी वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं.
Hamas hostage released : 7 अक्टूबर को हमास ने बनाया था बंधक
हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमले के दौरान वहां की 4 महिला सैनिकों को बंधक बना लिया था. दोनों के बीच सीजफायर का ऐलान भी इसी शर्त के साथ हुआ है कि इजराइल और हमास दोनों अपने अपने देशों में बंधक बनाये नागरिकों को रिहा करेगा. इस सीजफायर के बाद हमास ने चारो महिला सैनिकों को इजरायल को सौंप दिया है. इजरायल सरकार ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है.
रिहाई की डील के साथ सीजफायर बढ़ेगा आगे- इजराइल
इन चारो सैनिकों के रिहा करने से पहले हमास ने एक आधाकारिक बयान जारी किया जिसमें करीना एरिव, डिनिएला गिल्बोआ, नामा लेवी, और लीरी अल्बाग को रिहा करने की बात कही गई थी. हमास के कब्जे से छूट कर अपने देश पहुंचने के बाद इजरायली अधिकारियों ने चारों महिलाओं के परिवारों से कहा कि वो रिहाई की डील के साथ सीजफायर में आगे बढ़ना चाहते हैं. आपको बता दें कि इजरायल और हमास के बीच शर्तो के साथ हुए सीजफायर के समझौते में बंधकों की रिहाई के तहत हमास ने चार महिला इजरायली सैनिकों को 477 दिन के बाद रिहा किया है.

