राहुल गांधी पहुंचे गर्दनीबाग, BPSC अभ्यर्थियों के साथ धरने में हुए शामिल,छात्रों की मांग का किया समर्थन

पटना ,18 जनवरी ।  पटना में उस वक्त माहौल गर्मा गया जब राहुल गांधी  Rahul Gandhi गर्दनीबाग में आंदोलन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों के बीच पहुंच गये. बीपीएससी के अभ्यर्थी कई दिनों से धरने पर बैठे हुए हैें. छात्रों की मांग है कि बीपीएससी की 70वीं परीक्षा में हुई धांधली को देखते हुए परीक्षा रद्द की जाए और फिर से परीक्षा हो. सरकार अभी तक छात्रों की मांग मानने को तैयार नहीं है.

Rahul Gandhi पहुंचे छात्रों के धरने में

छात्रों के प्रदर्शन का मामला तब हाइलाइट हो गया था जब शांतिपूर्वक धरना दे रहे छात्रों पर पटना पुलिस ने बेतहाशा लाठी चार्ज किया था.बेरहमी से छात्रों को पीटा गया था. इसके बाद प्रशांत किशोर और पप्पू यादव ने छात्रों को समर्थन किया और उनके समर्थन में धरना भी दिया था. लेकिन आज पटना के दौरे पर पहुंच राहुल गांधी ने सबको चौंका दिया.

Rahul Gandhi ने छात्रों की मांगों का किया समर्थन

संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने पटना पहुंचे राहुल गांधी अचानक गर्दनीबाग पहुंच गये जहां छात्र धरना दे रहे थे. दरअसल ये कार्यक्रम राहुल गांधी के कार्यक्रम की लिस्ट में शामिल नहीं था. गर्दनी बाग पहुंच कर राहुल ने धरना दे रहे छात्रों से बात की .  राहुल गांधी ने छात्रों की मांग का समर्थन किया. थोड़ी देर वहां बैठे और फिर अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए चले गये लेकिन इतने भर से बिहार की राजनीति में उबाल आ गया.

नये समीकरण की तलाश में राहुल

इससे पहले होटल मौर्या में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई थी. फिर शाम में राहुल गांधी राबड़ी आवास पर मिलने गये जिसे देखकर आने वाले चुनाव  में नये समीकरण के कयास लगाए जा रहे हैं.

रिपोर्ट : संजय कुमार, पटना

Latest news

Related news