उमर अब्दुल्ला का केंद्र सरकार पर हमला,’चीन को करगिल में आने से रोक नहीं पाये, मुझे आने से रोक रहे हैं’

द्रास – जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि उन्हें करगिल जाने से रोका जा  रहा है. उन्हें कहा जा रहा है कि आप करगिल ना जायें जबकि पूर्वी लद्दाख में चीन घुस चुका है.उसे तो वापस भेज नहीं पाये हैं, मुझे करगिल जाने से रोका जा रहा है. सोमवार को कश्मीर के द्रास सेक्टर में उमर अबदुल्ला ने केंद्र सरकार पर ये आरोप लगाया.

उमर अब्दुल्ला ने ये भी कहा कि उन्हें लोगों को संबोधित करने के लिए साउंड सिस्टम का इस्तेमाल नहीं करने दिया जा रहा है. डाक बंगला सुविधा का इस्तेमाल तक नहीं करने दिया गया जबकि वो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं.उमर ने यहां तक कहा कि मैं 6 साल राज्य का मुख्यमंत्री रह चुका हूं लेकिन सरकार के कुछ फैसले मेरी समझ में नहीं आते हैं. अगर सरकार को लगता है कि जम्मू कश्मीर को लद्दाख से अलग करने का फैसला सही है तो वो हमें यहां प्रवेश करने से क्यों रोक रहे हैं.क्या सरकार को अपने फैसलों पर भरोसा नहीं है.

उमर अब्दुल्ला ने केंद्र की सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार काल्पनिक रेखायें बना कर जम्मू कश्मीर के लोगों को लद्दाख से अलग कर रही है. जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों के बीच सदियों पुराने संबंध हैं. उन्हें फर्जी रेखा खींच कर कमजोर  नहीं कर सकते हैं.

Latest news

Related news