Monday, July 6, 2026
Home Breaking News झारखंड के नये पुलिस महानिदेशक बने IPS अजय सिंह, पहले भी रह...

झारखंड के नये पुलिस महानिदेशक बने IPS अजय सिंह, पहले भी रह चुके हैं प्रदेश के डीजीपी

0
264
Jharkhand New DGP
Jharkhand New DGP

Jharkhand New DGP : झारखंड में चुनाव आयोग के निर्देश के बाद कार्यवाहक डीजीपी अनुराग गुप्ता के के स्थान पर प्रदेश मे नया डीजीपी तत्काल प्रभाव से नियुक्त कर दिया गया है. IPS अजय सिंह को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है. वरिष्ठ IPS अजय सिंह पहले भी झारखंड में पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं. इससे पहले IPS अजय सिंह प्रदेश के पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर आसीन थे.

Jharkhand New DGP : सीनियर IPS अजय सिंह बने नये डीजीपी  

IPS अधिकारी अजय सिंह ने प्रदेश के 15वें पुलिस महानिदेशक के तौर पर पदभार संभाला है. नये डीजीपी की नियुक्ति को लेकर प्रदेश के गृह विभाग से लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

आपको बता दें कि शनिवार को ही  चुनाव आयोग ने झारखंड के वर्तमान डीजीपी अनुराग गुप्ता  को हटाने और नया डीजीपी नियुक्त करने के निर्देश दिये थे. राज्य में होने वाले चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने चुनाव में सुचिता बनाये रखने के लिए वर्तमान पुलिस महनिदेशक को हटाने का निर्देश दिये थे. आयोग ने अपने निर्देश के पीछे पहले के चुनावों के दौरान उनके खिलाफ शिकायतों के “इतिहास” का हवाला दिया. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गुप्ता को हटाने का चुनाव आयोग का निर्णय पिछले चुनावों में उनके खिलाफ की गई शिकायतों और कार्रवाई की वजह से लिया गया.

य़े भी पढ़े :-Jharkhand elections: चुनाव से पहले हटाए गए कार्यवाहक डीजीपी, चुनाव आयोग ने दिया आदेश

Jharkhand elections: अनुराग गुप्ता पर 2019 और 2016 चुनावों में लगे थे आरोप

2019 के लोकसभा चुनावों में, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) द्वारा पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाने के बाद गुप्ता को झारखंड में ADG (विशेष शाखा) के रूप में उनके कर्तव्यों से मुक्त कर दिया गया था. उन्हें फिर से दिल्ली भेजा गया और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक राज्य में लौटने पर रोक लगा दी गई थी.
झारखंड से 2016 के राज्यसभा चुनाव में तत्कालीन अतिरिक्त डीजीपी गुप्ता पर पद के दुरुपयोग के आरोप लगे थे. चुनाव आयोग की जांच के बाद उनके खिलाफ चार्जशीट जारी होने के बाद विभागीय जांच शुरू की गई थी.