मुंबई
कलर्स टीवी पर आने वाले ‘BIG BOSS-16’ में इसबार दर्शकों को मनोरंजन का बड़ा डोज़ मिलने वाला है. इस बार ‘वीकेंड का वार’ में कटरीना कैफ अपने को स्टार के साथ सलमान खान के शो में आने वाली है. 29 अक्टूबर यानी शनिवार को आने वाले बिग बॉस के एपिसोड में सलमान औऱ कटरीना साथ साथ नजर आयेंगे. कलर्स टीवी ने अपने इस ग्रैंड शो की कुछ क्लीपिंग्स जारी की हैं, जिसमें कटरीना सलमान से पूछ रही हैं कि अगर उनको भूत बनकर किसी की जासूसी करने का मौका मिले तो वो किसकी जासूसी करेंगे. जवाब में सलमान खान ने कहा कि वो विकी कौशल की जासूसी करना चाहेंगे . हंसी मजाक के बीच सलमान खान ने कहा कि विकी कौशल बहुत प्यार करने वाले और केयरिंग इंसान हैं. इसलिए वो उनकी जासूसी करना चाहते हैं.
दरअसल सलमान खान के बिग बॉस प्रोग्राम में कटरीन कैफ अपनी फिल्म फोन भूत के प्रमोशन के लिए आने वाली हैं. इसी प्रोग्राम के बीच का ये वीडियो उनके चाहने वालो के बीच चर्चा का चर्चा का विषय बना हुआ है
सलमान खान करना चाहते है विकी कौशल की जासूसी.कलर्स टीवी पर शनिवार को आने वाले एपिसोड में सलमान और कटरीना कैफ साथ नजर आने वाले हैं#Colors #SalmanKhan #KatrinaKaif @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/mngir7VVtj
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) October 29, 2022

