PM Modi in Jharkhand : झारखंड में विधानसभा चुनावों की आहट के बीच रविवार को प्रधानमंत्री मोदी एक दिन के झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे.यहां पहुंचकर पीएम मोदी ने प्रदेश को 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई.
वंदे भारत की सौगात झारखंड के विकास को देगी रफ्तार
Thank You Modi Ji!#JharkhandKaVikasModiKeSath pic.twitter.com/PqZNNX2mBD
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) September 15, 2024
PM Modi in Jharkhand : रांची से ऑनलाईन योजनाओं का पीएम ने किया उद्घाटन
दरअसल प्रधानमंत्री मोदी का आज झारखंड के जमशेदपुर से कई योजनाओं की सौगात देने वाले थे. लेकिन रांची पहुंचते ही भारी बारिश के कारण प्रधानमंत्री के जमशेदपुर जाने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा. पीएम मोदी ने रांची एयरपोर्ट से ही योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन किया. जमशेदपुर में प्रधानमंत्री की जनसभा के साथ साथ रोड शो की भी तैयारी की गई थी लेकिन भारी बारिश ने रंग में भंग कर दिया और कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला लिया गया है.
सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे पीएम मोदी
हलांकि बारिश थोड़ी कम होने के बाद प्रधानमंत्री ने सड़क मार्ग से रांची से जमशेदपुर जाने के फैसला किया और पीएम मोदी सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंच गये. पीएम मोदी ने जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित “परिवर्तन महारैली” में लोगों को संबोधित किया.
पीएम को निशाने पर रही कांग्रेस और जेएमएम
जमशेदपुर पहुंचकर पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया. जनता को संबोघित करते हुए पहले तो पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें अपने लोगों के पास आने से कोई रोक नही सकता, बारिश भी नहीं. तेज बारिश थी तो हमने सड़क मार्ग से आने का फैसला किया और अपने लोगों से मिलने पहुंच गये.
ये स्नेह है मोदी जी का झारखंड के प्रति, ये स्नेह है मोदी जी का झारखंडवासियों के प्रति।
गौर से देखिए! ये हैं हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी जो कि रांची पहुंचे तो भारी बारिश के कारण उनका जमशेदपुर तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था। जब सारे प्रदेशवासी… pic.twitter.com/ZMPW9GRAh8
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) September 15, 2024
अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने वर्तमान हेमंत सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने आगे कहा कि ‘JMM ने बीते 5 साल में केवल एक ही काम किया है- झारखंड में लूट और भ्रष्टाचार. JMM की सरकार ने जल-जंगल-जमीन सबमें भ्रष्टाचार किया है. पीएम ने कहा कि मैं वादा करता हूं… कि झारखंड में कुछ महीने के बाद जब भाजपा- एनडीए की सरकार बनेगी तो भ्रष्टाचार के सारे मामलों की जांच कराई जाएगी.
जमशेदपुर में लोगों के संबोधित करते हुए पीएम मोदा ने कहा कि आज झारखंड भी रेलवे नेटवर्क के अंतर्गत 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन करने वाले राज्यों में शामिल हो चुका है. सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत प्रदेश में 50 से अधिक रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है.आदिवासी लोगों को विकास से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महायोजना चल रही है. गरीबों को सशक्त करने के लिए 2014 से हमारी सरकारी लगातार कदम उठा रही है.
प्रधानमंत्री ने 6 वंदे भारत ट्रेन के दिखाई हरी झंडी
वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि -6 नई वंदे भारत ट्रेनें, 650 करोड़ रु से अधिक की परियोजनाएं, यात्रा सुविधा और कनेक्टिविटी के विस्तार और हजारों लोगों को दिये जा रहे पक्के घर के लिए झारखंड के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.
झारखंड से चलने वाली 6 नई ट्रेनें 1.टाटा नगर-पटना, 2. ब्रह्मपुर-टाटा नगर , 3.राउरकेला-हावड़ा, 4. देवघर-वाराणसी, 5. भागलपुर-हावड़ा और 6. गया-हावड़ा के बीच चलेंगी. पीएम मोदी ने इन 6 नई वंदे भारत ट्रेन को रांची में हरी झंडी दिखाई है.
पीएम ने कहा कि एक समय था जब आधुनिक विकास की रौशनी केवल देश के कुछ बड़े शहरों तक ही सीमित होती थी, झारखंड जैसे राज्य साधन संपन्न होने के बाद भी आधुनिकता और विकास के मामले में पिछड़ गए लेकिन‘सबका साथ, सबका विकास’ की सोच ने देश में मानसिकता को बदला है. अब गरीब,आदिवासी और दलित राष्ट्र की प्राथमिकता हैं, किसान, महिलाएं और युवा देश की प्राथमिकता हैं.
पीएम ने वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि पूर्वी भारत में रेल सेवाओं के विस्तार होने से इस पूरे क्षेत्र का विकास होगा. झारखंड में रेलवे विकास के लिए बजट 7000 करोड़ रुपये का है. अगर इसकी तुलना 10 साल पहले यूपीए के सरकार के समय से करेंगे तो ये 16 गुना ज्यादा है.
झारखंड में खास स्वगात से पीएम हुए अभिभूत
प्रधानमंत्री मोदी ने अपन सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि – “आज सुबह जब मैं रांची एयरपोर्ट पहुंचा तो एक बहन ने करमा पर्व के प्रतीक ‘जहवा’ से मेरा स्वागत किया. इस पर्व पर बहनें अपने भाई की खुशहाली की प्रार्थना करती हैं…”

