सोशल मीडिया इंफ्लूयेंसर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, साथी के टोकने पर कहा ये मेरा रोज का काम

RajatDalal : सोशल मीडिया पर आये दिन लोग रील्स बनाने के लिए स्टंटिंग करते नजर आते हैं और अपने वीडियो से लाखों लोगों के लाइक-डिसलाइक हासिल करते हैं. लेकिन आज सोशल मीडिया पर ही एक ऐसा वीडियो वायरल  है, जिसे देखकर लोग काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं.  दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रजत दलाल का है. रजत दलाल आये दिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी तरह से छाया रहता है लेकिन आज जो वीडियो सामने आया हो वो डराने वाला है . लोग रजत दलाल को क्रिमिनल माइंड और साइको पैथ करार दे रहे हैं.

RajatDalal सोशल मीडिया पर कर रहा है ट्रेंड 

रजत दलाल को लेकर एक्स पर #RajatDalal,  #Accident  #Faridabad जैसे टैग्स ट्रेंड कर रहे हैं. वीडियो में  देखा जा सकता है कि कार सवार तेज रफ्तार से अपनी कार चला रहा है . साथ में एक महिला भी बैठी है . तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस पर कार में बैठी महिला ने कहा कि – सर वो गिर गया है , ऐसा मत करो.

इस पर कार चालक (रजत दलाल)  कहता है कि गिर गया कोई बात नहीं, ये मेरा रोज का काम है. फिर वो लड़की से कहता है कि – क्या आप वो हो क्या जो बहुत अच्छे इंसान होते हैं. फिर वो साथ बैठी लड़की से पूछता है आप वीडियो बना रहे हो क्या ?

सोशल मीडिया पर लोग जमकर निकाल रहे हैं अपना गुस्सा  

य़े वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर ट्रेंड कर रहा है. लोग इसे देखकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रजत दलाल का है. रजत दलाल एक यूट्यूबर है, जो आये दिन लाईक और व्यूज के लिए यूट्यूब पर वीडियो बना कर डालता है. इस वीडियो के सामने आने से लोग गुस्से में हैं और पुलिस से इसके खिलाफ कार्रवाई करने का मांग कर रहे हैं. ऐसे में एक नेटिजन आदित्य चौहान ने एक्स पर  लिखा कर  जानकारी दी है कि उन्होंने इस यूट्यूबर रजत दलाल के खिलाफ दिल्ली ट्रैपिक पुलिस को लिखित शिकायत भेजी है. दरअशल इस वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर लिख रहे है, और अपने आप को इंफ्लूएएंसर कहलाने वाले   इस शक्स की हरकत पर गुस्सा दिखा रहे हैं

Latest news

Related news