प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल भी अपनी दिवाली सरहद के सिपाहियो के साथ मनाई. पीएम मोदी ने दीपावली के मौके पर करगिल के सिपाहियों से साथ बिताये पल ट्वीटर पर साझा किया है .
Highlights from today’s Diwali celebrations in Kargil. Watch… pic.twitter.com/ht2B8Y25ER
— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2022
सोमवार को करगिल पहुंचकर पीएम मोदी ने सीमा पर तैनात जवानों से कहा कि मेरे लिए दीवाली का मतलब ‘आतंक के अंत का त्योहार है, और करगिल ने इसे संभव बनाया है.’
लद्दाख के करगिल में तैनात जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि –आपके पास आने से मेरी दिवाली की मिठास बढ़ जाती है. मेरे लिए तो वर्षों बरस से आप ही लोग मेरा परिवार हैं.मेरी दीपवाली का प्रकाश आपके से आता है और अगली दीपावली तक मेरा मार्ग प्रशस्त करता है.
सीमा पर चीन के साथ लगातार चल रहे तनाव के बीच पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने कभी भी युद्ध को पहला विकल्प नहीं माना है लेकिन अगर कोई देश पर बुरी नजर रखता है तो सशस्त्र बल इसको मुंहतोड़ जवाब देंगे.

