Tuesday, March 3, 2026

Vinesh Phogat winning moment : पेरिस ओलंपिक में रेसलर विनेश फोगाट ने मचाया धमाल, टोक्यो ओलंपिक चैंपियन को चित कर सेमीफाइनल में पहुंची

Vinesh Phogat winning moment , Paris Olympic 2024 : भारत की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में धमाल मचा दिया है. 50 किलोग्राम के कैटेगरी में खेल रही विनेश फोगाट ने जापान की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट  युवी सुसाकी को हराकर तगड़ी जीत हासिल की है.  विनेश फोगाट मंगलवार को क्वाटर फाइनल के मुकाबले में खेलने उतरी जहां उनका मुकाबला जापान की चैंपियन खिलाडी युवी सुसासकी से हुआ.

Vinesh Phogat winning moment – video 

विनेस फोगाट ने अंतिम के 30 सेकेंड में बदल दिया गेम  

मैच की शुरुआत में विनेश फोगाट का पलड़ा हल्का नजर आ रही था. वो अपने प्रतिद्वंदी से 0-2 से पिछड़ रही थी, तभी मैंच के आखिरी 30 सेकेंड मे विनेश ने ऐसा दांव खेला कि पूरे गेम के पलट कर रख दिया.  विनेश फोगाट का पहला ही मुकाबला पिछली बार की चैंपियन और नंबर एक  रेसलर युवी सुसाकी से हुआ. जापान की युवी सुसाकी के नाम 4 वर्ल्डकप मेंडल हैं. ऐसे में जाहिर था कि नंबर वन से भिड़ने वाली भारतीय रेसलर को अपना बेस्ट प्रदर्शन देना था. विनेश ने भी अपने अनुभव और मेहनत से ये साबित कर दिया कि वो इस गेम में अपना सभा कुछ झोंकने के लिए आई है.

गेम में 2-0 से पिछड़ रही थी विनेश ….

विनेश फोगाट और युवी सुसाकी के बीच पहले राउंड से ही कड़ा मुकाबला हुआ. पहले राउंड में विनेश कुछ खास नहीं कर पाई और युवी सुसाकी को एक अंक मिला. दरअसल गेम के दौरान विनेश फोगाट को रेफरी ने पैसिव कुश्ती के लिए वॉर्न किया था. 30 सेकंड में विनेश को अटैक करना था, लेकिन विनेश ऐसा नहीं कर पाई और पॉइंट युवी सुसाकी को मिल गया.

दूसरे राउंड में भी युवी सुसाकी को इसी तरीके से एक और अंक मिला और वो गेम में 2- 0 से आगे बढ़ गईं. खेल के आगे बढते बढ़ते और विनेश को हारते देख स्टेडियम में भारतीय खेलप्रेमियों ने जोर-जोर से विनेश के लिए चीयर करना शुरु कर दिया. अपने खेल जीवन का तीसरा ओलंपिक खेल रही विनेश ने भी ऐसे मौके पर अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया और आखिरी कुछ सेकंड में अपने  प्रतिद्वंदी युवी सुसाकी को टेकडाउन कराकर मैच को अपने पक्ष में कर लिया. विनेश फोगाट ने ये मैच 3-2 से जीता और अब सेमी फाइन  में पहुंच कर रेसलिंग में पहला मेडल पक्का कर लिया है.

Latest news

Related news