Saturday, July 4, 2026
Home Breaking News शराबबंदी लागू कराने में नीतीश सरकार फेल,पटना हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी

शराबबंदी लागू कराने में नीतीश सरकार फेल,पटना हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी

0
347

पटना 

ब्यूरोचीफ – अभिषेक झा

बिहार में शराबबंदी को लेकर पटना हाई कोर्ट ने नीतीश कुमार सरकार को जमकर फटकार लगाई है. पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश पूर्णेन्दु सिंह ने सरकार के ऊपर शराबबंदी को सही तरीके से लागू नहीं करा पाने को लेकर फटकार लगाई और कहा है कि इसी की वजह से प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं.

शराब की खरीद-फरोख्त से संबंधित मामले में नीरज सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करने के दौरान न्यायाधीश पूर्णेन्दु सिंह ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि शराबबंदी कानून को ठीक तरीके से लागू नहीं कर पाने के कारण ही बिहार में 9 श्रेणियों में अपराध में बढ़ोतरी देखने को मिली, जिनमें नाबालिगों में ड्रग का सेवन, ड्रग्स की तस्करी, वाहन चोरी और अवैध शराब पीने से मौतें शामिल हैं.
न्यायधीश पूर्णेन्दु सिंह ने कहा कि बिहार में शराबबंदी सही तरीके से नहीं लागू करवा पाने के कारण ही प्रदेश में रहने वाले लोगों और पर्यावरण पर प्रतिकूल असर देखने को मिल रहा है.

कोर्ट ने यह भी कहा कि शराबबंदी लागू होने से पहले बिहार में चरस और गांजा की अवैध तस्करी और सेवन के मामले कम आया करते थे,मगर 2016 में शराबबंदी लागू होने के बाद से ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है

वहीं हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मणिभूषण सेंगर ने कहा कि न्यायाधीश ने शराबबंदी को लेकर बिहार सरकार पर तल्ख टिप्पणी करते हुए नाराजगी जाहिर की.. कोर्ट ने कहा कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल्योर है…

इस मामले के बारे पटना का वरिष्ठ वकील मणिभूषण सेंगर ने जानकारी दी