देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज Satpal Maharaj और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने मैक्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत से भेंट कर उनकी कुशल क्षेम पूछी।
Satpal Maharaj ने शैला रानी रावत का जाना हाल
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने सोमवार को मैक्स अस्पताल पहुंचकर वहां उपचार के लिए भर्ती केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

