Wednesday, February 25, 2026

J&K Kulgam encounter : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़, 4 आतंकवादी मारे गये 2 जवान भी शहीद

J&K Kulgam encounter : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ शनिवार की देर शाम अलग-अलग जगों पर हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए. इस दौरान सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को भी मार गिराया. चार  आतंकियों का भी वहां छिपे होने की आशंका है.

J&K Kulgam encounter : खुफिया सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने की कार्रवाई

कुलगाम जिले में चिनीगाम में दो अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर सुरक्षा बलों ने आतंकवादियो के खिलाफ अभियान शुरू किया और जैसे ही इलाके में सुरक्षाबल पहुंचे उधर से फायरिंग शुरु हो गई. मोदरगाम गांव में सीआरपीएफ, सेना और स्थानीय पुलिस के संयुक्त टीम ने आतंकियो को टारगेट करके बड़े पैमाने पर हमले किये. इस दौरान आतंकवादियों की तऱफ से जारी भारी गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया. खबर मिली की यहां जहां कम से कम दो आतंकवादी छिपे हुए हैं .

जैसे ही सुरक्षा बल जैसे ही चिनीगाम में पहुंचे , हालात तनावपूर्ण हो गये. स्थिति तेजी से बिगड़ गई. सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरु की.  शुरुआती गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

ड्रोन फुटेज में दिखे 4 आतंकियों के शव  

कुलगाम के फ्रिसल इलाके में एक अन्य मुठभेड़ में ड्रोन फुटेज में भीषण गोलीबारी में मारे गए चार आतंकवादियों के शव दिखाई दिए. कार्रवाई में सेना का एक जवान शहीद हो गया और दूसरा घायल हो गया. लगातार हो रही गोलीबारी के कारण फिलहाल आतंकवादियों के शवों को बरामद नहीं किए जा सका है. सुरक्षा बलो को संदेह है कि मुठभेड़ स्थल पर दो और आतंकवादी मौजूद हैं.

पिछले कुछ महीनों में इस क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों में बढोतरी देखी गई है. जम्मू और कश्मीर के विभिन्न जिलों में कई मुठभेड़ों की सूचना मिली है. पिछले महीने ही सुरक्षा बलों ने डोडा जिले के गंडोह इलाके में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था.

Latest news

Related news