Chittorgarh’s water park : कहते हैं कि मुफ्त खाने का आदत बड़ी बुरी होती है. जिस एक बार मुफ्त खाने का आदत पड़ जाये उसे छुड़ाना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही एक दिचस्प मामला राजस्थान के चित्तौड़गढ में सामने आया है. यहां के चित्तौड़गढ़ के एक गांव के कुछ लोगों ने शहर के एक फेमस वाटर पार्क पर बुलडोजर चला दिया है. दरअसल कहा ये जा रहा है कि शहर के इस फेमस वाटर पार्क में फीस को लेकर स्थानीय लोगों के साथ पार्क के कर्मचारियों की झड़प हुई. इस वाटर पार्क में फीस के साथ एंट्री दी जाती है लेकिन यहां के कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें इस वाटर पार्क में फ्री में एंट्री मिलनी चाहिये. स्थानीय लोगों का तर्क है कि ये पार्क उनके इलाके में हैं, इसलिए स्थानीय उन लोगों से फीस नहीं ली जानी चाहिये. लेकिन प्राधिकरण ने इसे मानने से इंकार कर दिया औऱ वाटर पार्क कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई. स्थानीय लोगों ने आस पास से लोगों को बुला लिया और मामला हाथापाई और मारपीट में तब्दील हो गया.
Chittorgarh’s water park : नाराज लोगों ने वाटर पार्क पर चला दिया बुल्डोज़र
इस मामले में पुलिस से मिल रह जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ के हमीरगढ़ गांव के चित्तौड़गढ़- भीलावाड़ा हाइवे पर स्थित वाटरपार्क को लोगों के एक समूह ने जेसीबी मशीन से तोड़ दिया . इसमें एक स्वीमिंग पूल की बाउड्री भी शामिल है. इस घटना में 5-6 लोग घायल भी हुए हैं. अचानक स्थानीय लोगों के जेसीबी मशीन के साथ वाटर पार्क मे घुस जाने के बाद वहां वाटर पार्क में नहा रहे लोगों में दहशत फैल गई और लोग खुद को बचाने के लिए इधर उधर भागते नगर आये. इस मामले मे पुलिस ने अब केस दर्ज कर लिया है औऱ आरोपियों की तलाश की जा रही है.
‘जबरन वाटर पार्क में घुसना चाहता था युवक’
इस वाटर पार्क पर स्थानीय लोगों के हमले को लेकर एक और पक्ष सामने आया है. जिसके मुताबिक वाटर पार्क में घुसने को लेकर एक स्थानीय युवक की वाटर पार्क कर्मचारी ने पिटाई कर दी. वो जबरन वाटर पार्क मे घुसना चाहता था. जिसके बाद युवक करीब 100 लोगों को जुटाकर वाटर पार्क पहुंच गया और पूरे वाटर पार्क में जमकर तोड़ फोड़ की.
चितौड़गढ़ के उपाधीक्षक रविंद प्रताप सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि वाटर पार्क में तोड़फोड़ की खबर पर गंगरार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन युवक बड़ी संख्या में वहीं जमा थे , इसलिए उन्हें नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल मंगवाया गया. पुलिस के मुताबिक पुलिस के आने की खबर मिलते ही उत्पाती युवक मौके से फरार हो गए. अब पुलिस वाटर पार्क में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी है और फुटेज से पहचान कर युवकों की तलाश कर रही है . एहतियात के तौर पर वाटर पार्क के आस पास भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.

