Lok Sabha Election 2024: वायनाड में बोली प्रियंका- इस देश में ऐसा माहौल बनाया है जहां चुनाव के दौरान बेरोजगारी पर एक भी चर्चा नहीं होती

Lok Sabha Election 2024 के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन जहां बीजेपी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस पर सत्ता में आने पर सम्पत्ति हड़प लेने का आरोप लगाया वहीं कांग्रेस ने अपने जवाब हमले में कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी ने देश में ऐसा माहौल बनाया है जहां चुनाव के दौरान बेरोजगारी पर एक भी चर्चा नहीं होती.

Lok Sabha Election 2024: वायनाड में 26 अप्रैल को पड़ेंगे वोट

Lok Sabha Election 2024 के दूसरे चरण प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केरल के वायनाड में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया. प्रियंका ने यहां कहा, “इस तरह के चुनावों के दौरान वह (पीएम मोदी) आपसे आपके धर्म के बारे में बात करते हैं या आपको धर्म के आधार पर वोट देने के लिए प्रेरित करते हैं या आपको डराते हैं. इसके अलावा वह ऐसे मुद्दे भी उठाते हैं जो आपके दैनिक जीवन से प्रासंगिक नहीं हैं. उन्होंने इस देश में ऐसा माहौल बनाया है जहां चुनाव के दौरान बेरोजगारी पर एक भी चर्चा नहीं होती…”

ऐसी कोई शक्ति नहीं है जो भारत के संविधान को बदल सके-राहुल गांधी

वहीं 2 दिन से चुनाव प्रचार से बीमारी के चलते दूर रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में एक सभा को संबोधित किया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “ये साधारण चुनाव नहीं है क्योंकि इस चुनाव में आजादी के बाद पहली बार ऐसी पार्टी है जो संविधान को खत्म करना चाहती है…भाजपा और उनके नेताओं ने साफ कहा है कि चुनाव जीतने के बाद वे संविधान बदल देंगे. लेकिन मैं आप सभी से कह रहा हूं कि दुनिया में ऐसी कोई शक्ति नहीं है जो भारत के संविधान को बदल सके.”

एक तरफ जहां बीजेपी कांग्रेस के घोषणा पत्र को निशाना बना कांग्रेस पर सम्पत्ति हड़पने और मंगलसूत्र छीनने जैसे आरोप लगा रही है वहीं कांग्रेस संविधान बचाने और रोजगार जैसे मुद्दों पर लोगों से वोट मांग रही है.

ये भी पढ़ें-Nitin Gadkari : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की हालत स्थिर, खुद पोस्ट कर बताया हाल,आज मंच पर हो गये थे बेहोश

Latest news

Related news