Loksabha Election 2024: सुबोध कांत सहाय की बेटी यशस्वनी बीजेपी का तोड़ेगी चक्रव्यूह

रांची: Loksabha Election 2024 आखिर यशस्वनी सहाय ने झारखंड की राजधानी रांची से कांग्रेस पार्टी का टिकट हासिल कर लिया है. यशवस्वनी सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय रेखा सहाय की इकलौती बेटी है. यशस्वी की रूचि सोशल वर्क के साथ साथ थियेटर में भी रही है. वो एक प्रसिद्ध थियेटर आर्टिस्ट है. उनको कांग्रेस पार्टी ने उनके पिता की जगह रांची से चुनाव मैदान में उतारा है.

Loksabha Election 2024- कांग्रेस ने दिया टिकट

रांची से सुबोधकांत सहाय के साथ साथ राज्य सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता और पूर्व सांसद रामटहल चौधरी जो अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है उनकी जगह कांग्रेस ने टिकट दिया है. कांग्रेस पार्टी ने एक युवा चेहरे पर रांची में दांव लगाया है.

ये भी पढ़ें: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में ‘Ulgulan Nyaya Maharally’ का आयोजन, बीजेपी…

सुबोधकांत सहाय की राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने वाली यशस्वी सहाय रांची में हुए उलगुहान न्याय महारैली में भी मंच पर मौजूद थी. उनकी मंच पर मौजूदगी ही बता रहा था कि वो अब सक्रिय राजनीति में आ रही है और रांची से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार होंगी. कांग्रेस पार्टी की ओर से भी इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई.

Latest news

Related news