देहरादून Chardham Yatra चारधाम यात्रा के लिए पांच दिन में पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंच गया है. केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं. पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल को शाम छह बजे तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 10.66 लाख से अधिक हो चुका है.
Chardham Yatra : केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख तीर्थयात्री ने कराया पंजीकरण
इस बार भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है. पिछले साल पूरे चारधाम यात्रा में 73 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था. इसमें 56 लाख ने ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन किए. इस साल 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इस बार गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट एक ही दिन खुल रहे हैं. जबकि 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे.
पांच दिन में चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण
धाम पंजीकरण
केदारनाथ 3,52,879
बदरीनाथ 3,04243
गंगोत्री 2,00,996
यमुनोत्री 1,93,998
हेमकुंड साहिब 14041
ये भी पढे़:- Kedarnath Heli Service : केदारनाथ हेली सेवा के किराये में इस बार होगी बढ़ोतरी, जानिए कितने प्रतिशत बढ़ा