Saturday, June 27, 2026
Home Breaking News Violence in Manipur: पहले चरण में जमकर हिंसा, इंफाल पूर्व और पश्चिम...

Violence in Manipur: पहले चरण में जमकर हिंसा, इंफाल पूर्व और पश्चिम मिला 5 बूथों पर रोक गया मतदान

0
289

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद, 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र में मतदान दौरान जमकर हिंसा देखने को मिल रही है. यहां पोलिंग बूथ पर फायरिंग के अलावा, ईवीएम तोड़ने और बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की भी खबरें लगातार आ रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक इंफाल के 5 पोलिंग बूथों पर मतदान रोक दिया गया है.

इंफाल में 5 पोलिंग बूथों पर रोका गया मतदान

इंफाल में लोगों द्वारा अनियमितताओं का आरोप लगाने पर हुए हंगामे के बाद कुल 5 बूथों पर मतदान रोक दिया गया है, जिनमें से 2 पूर्वी इंफाल में और 3 पश्चिमी इंफाल में हैं.
इंफाल के पूर्वी डीसी के मुताबिक 5 थोंगजू, 31 खोंगमान जोन में कुछ महिलाओं द्वारा अनियमितता का आरोप लगाने और हंगामा करने के बाद मतदान रोक दिया गया है. मतदान अधिकारी ने मतदान केंद्र बंद कर दिया.

पोलिंग बूथ पर फायरिंग

मणिपुर के बिष्णुपुर निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर फायरिंग की गई. फायरिंग के बाद गुस्साई भीड़ ने ईवीएम को तोड़ दिया.

खोंगमान में प्रॉक्सी वोटिंग

वहीं मणिपुर के इंफाल पूर्व के खोंगमान में एक मतदान केंद्र में सशस्त्र बदमाश कथित तौर पर घुस गए और प्रॉक्सी वोटिंग करने लगे.

इसके अलावा मोइरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थमनपोकपी में एक मतदान केंद्र पर बदमाशों ने गोलीबारी की. जिसमें कथित तौर पर तीन लोग घायल हुए हैं, जिसके कारण अधिकारियों को क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को तेजी से बढ़ाना पड़ा.
वहीं, इम्फाल पूर्वी जिले की थोंगजू विधानसभा सीट के अंतर्गत एक मतदान केंद्र पर भी तोड़फोड़ की सूचना भी मिली है.

ये भी पढ़ें-Amit Shah : गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा के लिए गांधीनगर से भरा पर्चा,दूसरी बार यहां से लड़ रहे हैं चुनाव