Sunday, February 22, 2026

Yash Kumar की भोजपुरी फिल्म ‘इत्तेफाक’ का ट्रेलर आउट, शुभी शर्मा और अर्शिया अर्शी के साथ दिखा यश का जलवा

Bhojpuri Film: अपनी हिट फिल्मों के लिए भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने वाले अभिनेता Yash Kumar की फिल्म ‘इत्तेफाक’ का ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया गया है. ट्रेलर को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर के मुताबिक कहानी सात समुंदर पार भोजपुरी वासियों से जुड़ी है. फिल्म की प्लॉटिंग भी ज़बरदस्त है और यह कमर्सियली भी फिट है. फिल्म के निर्माता बलेश जैन और स्वाति झा हैं. फिल्म के निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं.

Yash Kumar की फिल्म ‘इत्तेफाक’ की कहानी

आपको बता दें कि फिल्म ‘इत्तेफाक’ लंदन की सरजमीं पर सूट की गई है लेकिन इसकी कहानी को लेकर यश कुमार ने बताया की यह प्योर भोजपुरी है और यह भोजपुरी दर्शकों का जमकर मनोरंजन करने वाली है. ट्रेलर 3 मिनट 48 सेकंड का है. फिल्म की कहानी शुरू होती है जिसकी बेटी यानी की शुभी शर्मा की शादी लंदन में रहने वाले एक लड़के यश कुमार से होने वाली होती है लेकिन कहानी में एक ट्विस्ट आता है और यश कुमार लंदन की लड़की अर्शिया अर्शी से प्यार कर बैठते हैं.

अब इन दोनों लड़की के बाद यश कुमार की शादी किससे होगी, यह जानने के लिए आपको फिल्म के रिलीज़ होने का इंतज़ार करना होगा. लेकिन में इतना जरूर कहूंगा की फिल्म में भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा. इसके गाने और संवाद भी आप सभी को पसंद आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें:Bhojpuri Film: कभी खुशी कभी गम का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, प्रदीप पांडेय के साथ नज़र आएंगी आम्रपाली दुबे

फिल्म ‘इत्तेफाक’ का निर्माण कैप्टेन म्यूजिक के द्वारा किया गया है. इस फिल्म में यश कुमार, शुभी शर्मा और अर्शिया अर्शी के अलावा अमित शुक्ल, अयान खान, संजय वर्मा और अनूप अरोरा मुख्य भूमिका में हैं.

Latest news

Related news