Bhojpuri Film: भोजपुरी के सुपरस्टार यश कुमार की फिल्म ‘दामाद जी किराए पर हैं’ की सफलता के बाद अब इसका सीक्वल ‘दामाद जी किराए पर हैं 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं. फिल्म में एक बार फिर यश कुमार मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं. फिल्म का मुहूर्त भी संपन्न हो चुका है. इस फिल्म के निर्देशक अजय श्रीवास्तव और निर्माण यश कुमार एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है. फिल्म की निर्माता निधि मिश्रा हैं.
फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलों को छू लेने वाली है- यश कुमार
फिल्म को लेकर यश कुमार ने कहा कि ‘दामाद जी किराए पर हैं 2’ एक अलग कहानी पर बेस्ड हैं. फिल्म की कहानी ही हमारी पहचान है और हम इसको अपनी इस फिल्म में भी जारी रखेंगे. फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलों को छू लेने वाली है. फिल्म के गीत और संगीत भी अलग होने वाले हैं. मैं अपनी इस फिल्म के लिए बस इतना कहूंगा कि शुरू से मैं अपने दर्शकों के मनोरंजन में गुणवत्ता लेकर आता रहा हूं और यही सिलसिला हमारी इस फिल्म में भी जारी रहेगा. मैं बस इतना ही कहूंगा की हमारी ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आने वाली है.
ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song ‘केकरा बगईचा में’ हुआ वायरल, राकेश मिश्रा और शिवानी सिंह ने साथ मिलकर गाया है गाना
Bhojpuri Film ‘दामाद जी किराए पर हैं 2’ के मुख्य कलाकार
आपको बता दें कि यश कुमार की पहचान भोजपुरी इंडस्ट्री ,में अलग विषयों पर सिनेमा बनाने की रही है. इस फिल्म में यश कुमार के साथ सपना चौहान, अमित शुक्ला, पंकज मेहता, सुजीत भट्ट, ममता वर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं.

