The Great Indian Kapil Show: एक बार फिर कॉमेडी का तड़का लगाने आ रहे हैं कपिल शर्मा. इस बार का नया शो काफी ज्यादा मजेदार और दिलचस्प होने वाला है. जिसे देखकर कपिल के फैंस बेहद ही खुश होंगे. टीवी दर्शकों के दिलों में कपिल शर्मा पहले ही अपना जगह बना चुके हैं लेकिन अब कपिल ओटीटी वाले दर्शकों के दिलों पर राज करेंगे.
कपिल के नए शो के पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी नज़र आने वाली है. इस बार के शो में हसी के साथ कुछ राज भी खोले जाएंगे. शो का पहला एपिसोड 30 मार्च को नेटफिल्क्स पर रिलीज़ किया जाएगा और हर शनिवार को नया एपिसोड रिलीज़ किया जाएगा. तो दर्शकों का इंतज़ार खत्म होने वाला.
30 मार्च को रिलीज़ होगा पहला एपिसोड
हाल ही में मेकर्स ने एक नया प्रोमो वीडियो जारी किया है जिसमे रणबीर, नीतू और रिद्धिमा साथ खड़े नज़र आ रहे हैं. प्रोमो में कपिल शर्मा की पूरी टीम नज़र आ रही है. रणबीर कपूर ने पहले एपिसोड की शुरुआत में रिबन काटा. इसके बाद सभी डांस करते हुए नज़र आए. कपिल शर्मा ने बाद में सवालों का सिलसिला शुरू किया. जिसमे रणबीर ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है.
मम्मी की ज्वेलरी भी की है चोरी – रणबीर कपूर
कपिल ने पहले सवाल की शुरुआत कि और एक मजेदार सवाल रणबीर से पूछा. कपिक ने रणबीर से पूछा कि क्या आपने कभी रिद्धिमा की ड्रेस अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में दी है? जवाब में रणबीर ने कहा की मेने रिद्धिमा की ड्रेस ही नहीं बल्कि नीतू की ज्वेलरी भी अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की थी. इस पर रियेक्ट करते हए रिद्धिमा ने कहा कि हमारी इस पीढ़ी ने बहुत ज्यादा मस्ती की है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें:Kapil के शो में एंट्री से पहले क्यों ट्रोल हुए Sunil Grover
प्रोमो वीडियो में मस्ती करती नज़र आई टीम
सुनील ग्रोवर जो कि गुत्थी के अवतार में लौटे हैं उन्होंने याद दिलाया कि कैसे एक पुराने एपिसोड में उन्होंने सुनील ग्रोवर यानी की गुत्थी को अपनी बहू मानते हुए कंगन गिफ्ट किए थे. गुत्थी ने नीतू को ऑफर दिया कि वो कंगन वापस कर दें और अपना स्मार्टफोन उन्हें दे दें. कपिल ने दखल देते हुए कहा कि इसे कंगन बेचकर मोबाइल खरीदना कहा जाता है तो फैंस की हंसी छूट गई. प्रोमो वीडियो में कास्ट को जमकर मस्ती करते देखा जा सकता है. जिससे पता लगता है कि शो कितना मस्तीभरा होने वाला है.

