Sunday, February 22, 2026

Bhojpuri Upcoming Film ‘शादी एक रात की’ की शूटिंग शुरू, यश कुमार मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे

Bhojpuri Upcoming Film: भोजपुरी सिनेमा अपने दर्शकों के लिए एक खास फिल्म और अलग तरीके की कहानी लेकर आ रहा है. जो दर्शकों के बीच जगह बनाने में कामयाब हो सकती है. निर्माता और निर्देशक रुस्तम अली चिश्ती की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘शादी एक रात की’ का शूटिंग शुरू हो चुकी है. इस फिल्म में सुपर स्टार यश कुमार मुख्य किरदार में आएंगे. इसकी शूटिंग बड़े जोर शोर से चल रही है और फिल्म का निर्माण भी बिग स्केल पर किया जा रहा है.

फिल्म की कहानी अनोखी होने वाली है

फिल्म को लेकर रुस्तम अली चिश्ती ने बताया कि यह फिल्म नाम के अनुसार ही बेहतरीन प्लाट पर बन रही है. उम्मीद है कि दर्शकों को हमारी फिल्म पसंद आएगी और इस फिल्म को अपना प्यार देंगे. फिल्म में यश कुमार हैं, जो अपने यूनिक अभिनय और सब्जेक्ट वाली फ़िल्में के लिए मशहूर हैं. वे इस फिल्म में भी एक अलग और नायाब अंदाज में नज़र आने वाले हैं. फिल्म की कहानी और संवाद दर्शकों को पसंद आएंगे.

फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है

अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर यश कुमार ने कहा कि फिल्म ‘शादी एक रात की’ कहानी और फिल्मों से हटकर होगी, जिसे लोग बार-बार देखना चाहेंगे. इस फिल्म में मेरा किरदार अलग है. इसके लिए मैं उत्साहित हूँ और खूब मेहनत भी कर रहा हूं. फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और सेट पर हम एक बड़े फिल्म की कहानी को टाइम लाइन पर उतार रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Yogi Cabinet Expansion : थोड़ी देर में योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, जातिगत क्षेत्रगत समीकऱणों के साथ साथ 5 नये मंत्री ले सकते हैं शपथ

उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्मों में जो कंटेंट प्रधान फिल्मों की बाढ़ आई है. उसमें हर रोज एक नई चुनौती होती है. अच्छी फिल्मों के साथ जुड़ना और उसमें काम करना मुझे बहुत पसंद है. यश कुमार ने कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दर्शकों की पसंद बदली है और हम उस हिसाब से अपनी फिल्मों को बना रहे हैं.

Latest news

Related news