Monday, July 6, 2026
Home Breaking News Samrat Choudhary: तेजस्वी की विश्वास यात्रा पर उपमुख्यमंत्री का तंज, कहा पहले...

Samrat Choudhary: तेजस्वी की विश्वास यात्रा पर उपमुख्यमंत्री का तंज, कहा पहले परिवार के भ्रष्टाचार के बारे में बताते हुए लूट यात्रा निकालनी चाहिए

0
220

20 फरवरी से बिहार में अपनी 17 महीने के सरकार के काम को जनता तक पहुंचाने आरजेडी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की न्याय यात्रा पर अब बीजेपी ने तंज कसा है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस्वी को पहले लूट यात्रा निकालनी चाहिए.

तेजस्वी पहले लूट यात्रा निकाले- सम्राट चौधरी

पटना में RJD नेता तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “पहले उन्हें अपने और अपने परिवार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के बारे में बताते हुए लूट यात्रा निकालनी चाहिए… 2024 के लोकसभा चुनाव की पूरी तैयारी है, NDA बिहार की सभी सीटें जीतेगी.”


20 से 29 फरवरी तक जन विश्वास यात्रा निकालेंगे तेजस्वी

बिहार में 17 महीने की महागठबंधन सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 20 फरवरी से जनविश्वास यात्रा निकालने जा रहे हैं. तेजस्वी की ये यात्रा मुजफ्फरपुर जिले से शुरु होगी और 29 फरवरी को जमुई में समाप्त होगी. तेजस्वी यादव की ये यात्रा इंडिया गठबंधन के लिए लोकसभा चुनाव में माहौल बनाने का भी काम करेगी.

एक दिन में चार जिलों की यात्रा करेंगे तेजस्वी

तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा एक दिन में तीन से चार जिलों से गुज़रेगी. इस दौरान तेजस्वी यादव हर जिले में सभाएँ भी करेंगे. जैसे यात्रा के पहले दिन तेजस्वी मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर में सभा करेंगे. तो वहीं यात्रा के आखिरी दिन (29 फरवरी) को कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई में सभा करेंगे.

“जन विश्वास यात्रा” किस दिन किस जिले से गुज़रेगी- पढ़िए पूरा शेड्यूल

20 फरवरी-मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर
21 फरवरी-मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज
22 फरवरी-सीवान, छपरा, आरा
23 फरवरी-बक्सर, सासाराम, औरंगाबाद
24 फरवरी- गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद
25 फरवरी-वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी
26 फरवरी-सुपौल, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा
27 फरवरी-सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय
29 फरवरी-कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई

ये भी पढ़ें-PM Modi at Kalki Dham: पीएम ने रखी श्री कल्कि धाम मंदिर की आधारशिला, बोले-समय का चक्र घूम चुका है, एक नया दौर आज…