Sheikhpura: पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 2 महिलाओं समेत 5 लोग घायल

संवाददाता रविशंकर कुमार, शेखपुरा (Sheikhpura): रामरायपुर गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई. घटना में एक पक्ष की 2 महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय लोगों कि मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना रामरायपुर गांव में हुई जो हथियामा ओपी क्षेत्र में आता है.

Sheikhpura
Sheikhpura

बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

घायलों की पहचान बबलू पंडित की पत्नी राजो देवी, पुत्री मुस्कान कुमारी, बहन पिंकी कुमारी, संजीत कुमार और रिश्तेदार लखीसराय जिला के बडहिया निवासी भरत कुमार के रूप में हुई. घटना में गंभीर रूप से घायल महिला राजो देवी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है जिसे देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया है.

Sheikhpura: जमीनी विवाद को लेकर हुआ विवाद

घटना के संबंध में घायल मुस्कान कुमारी ने बताया की पुराने जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही जनार्दन पंडित के साथ विवाद चल रहा है. जब मंगलवार की सुबह मेरी माँ राजो देवी पानी लेने चापाकल पर गयी तो गांव के जनार्दन पंडित, तारकेश्वर पंडित, मिना देवी, विभा कुमारी, रजनी कुमारी, बिंदु देवी, गौरव कुमार और अमन कुमार सहित अन्य लोग मेरी मां के साथ मारपीट करने लगे.

ये भी पढ़ें: Asaduddin Owaisi: अपनी कुर्सी-बचाओ खेल प्रतियोगिता से समय मिल जाये तो थोड़ा काम भी कर लीजिए? AIMIM नेता की हत्या पर ओवैसी ने कसा नीतीश पर तंज

लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से किया घायल

जब हम अपने भाई के साथ पढ़ने के लिए घर से निकले तो कुछ दूर आगे जाकर देखा तो मेरी मां बेहोश होकर जमीन पर गिरी हुई थीं. जब हम वहां पहुंचे तो मौजूद लोगों ने हम सभी को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया. शोरगुल सुनकर पहुंचे मेरी बहन और रिश्तेदार को भी वहाँ पहुंचे. दबंगों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं घायल भरत कुमार ने बताया कि वे अपने ससुराल पत्नी को विदा कराने आए थे. जहां जमीनी विवाद में गांव के दबंगों ने उन पर लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

Latest news

Related news