ब्यूरो रिपोर्ट,बेगूसराय : अगर आप पशुपालक हैं और पशुपालन कर जीवन यापन करते हैं तो सतर्क हो जाएं क्योंकि अब बेगूसराय में VIP चोर घूम रहे हैं जो बड़ी-बड़ी महंगी गाड़ियों से बकरी जैसे पालतू पशुओं की चोरी Bakri chor कर रहे हैं और वारदात को अंजाम दे रहे हैं. हाल ही में ताजा मामला बेगूसराय जिला के नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक की है. जहां से इन चोरों ने लग्जरी कार से एक बकरी की चोरी कर ली.

हालांकि चोरों की यह सारी करतूत वहां पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. तस्वीरों में साफ़ रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह एक लग्जरी कार आकर रूकती है और फिर उसमें से एक युवक बाहर निकलता है और मोबाइल पर बात करते-करते गाड़ी के पीछे चला जाता है.
ये भी पढ़ें: Ayodhya ShriRam Murti की दिखी पहली झलक, मुख्य पुजारी से जानिये 22 जनवरी को कैसे होगी प्राण प्रतिष्ठा
वहीं गाड़ी में बैठे अन्य लोगों ने गाड़ी का पिछला दरवाजा खोल दिया और उसी वक्त एक बकरी चारे की तलाश में वहां पहुंचती है. जिसे खींचकर चोरों के द्वारा गाड़ी में चढ़ा लिया जाता है और फिर चोर गाड़ी सहित मौके से फुर्र हो जाते हैं. हालांकि यह कोई पहली घटना नहीं है जब चोरों के द्वारा ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया गया है इससे पूर्व भी इन वीआईपी चोरों ने पालतू पशुओं की चोरी की थी. हालांकि पुलिस के हाथ अभी तक खाली है और पुलिस इन वीआईपी चोरों तक पहुंचने में असमर्थ है.

