Saturday, February 21, 2026

Kalyug ke Ram फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज, चंदन सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में आ रहे नज़र

Bhojpuri Film: “कलयुग के राम” Kalyug ke Ram का धांसू ट्रेलर आज रिलीज हुआ है. फिल्म में चंदन सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे हैं और उनके अपोजिट फिल्म में श्यामली श्रीवास्तव नज़र आ रही हैं. जिनका किरदार चंदन सिंह राजपूत की पत्नी का है. यह फिल्म देसी लोटा एंटरटेनमेंट एवं आरवीएस फिल्म्स के बैनर तले बनी है.

Kalyug ke Ram
Kalyug ke Ram

इस फिल्म की कहानी एक रिक्शा चालक की है और यह फिल्म उसकी गरीबी और वेदना को रेखांकित करती नज़र आ रही है. “कलयुग के राम” Kalyug ke Ram फिल्म के ट्रेलर को देख कर मालूम पड़ता है. फिल्म में देव सिंह नकारात्मक किरदार में नज़र आ रहे हैं. फिल्म का क्लाइमेक्स भी बेहतरीन मालूम पड़ रहा है.

Kalyug ke Ram
Kalyug ke Ram

फिल्म “कलयुग के राम” को लेकर अभिनेता चंदन सिंह राजपूत ने कहा कि फिल्म “कलयुग के राम”  फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज, चंदन सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में आ रहे नज़र की कहानी ने मुझे खूब प्रभावित किया, इस वजह से मैं इस फिल्म को करना चाहता था और आज फाइनली हमारी फिल्म “कलयुग के राम” का ट्रेलर आ गया है. उन्होंने कहा कि दर्शक हमारी फिल्म के ट्रेलर को जरुर देखें और जब यह फिल्म रिलीज हो तब जाकर हमारी फिल्म को भी देखें.

उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए मैंने बेहद मेहनत की है. फिल्म में सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है. फिल्म के गाने और संवाद भी कर्ण प्रिय है और सुजीत वर्मा के निर्देशन में इस फिल्म की मेकिंग बड़े पैमाने पर की गयी है. उनके साथ काम करने का अनुभव अलग रहा और फिल्म बहुत कुछ सिखने को भी मिला.

Kalyug ke Ram
Kalyug ke Ram

आपको बता दें कि फिल्म “कलयुग के राम” Kalyug ke Ram के निर्माता राम विनय सिंह और राकेश तिवारी हैं. निर्देशक सुजीत वर्मा हैं. कथा पटकथा – सुजीत वर्मा, शशि रंजन द्विवेदी गीतकार डॉ. सागर, आशुतोष तिवारी है।फ़िल्म का ट्रेलर वेब म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुए है. फिल्म के डीओपी इमरान हैं. संगीतकार साजन मिश्रा हैं. फिल्म में श्यामली श्रीवास्तव, चंदन सिंह राजपूत ,किरण यादव, देव सिंह ,बुल्लू कुमार , दीपक सिंह, सतीश वर्मा ,अजीत सिंह मुखिया, रितेश कुमार सिंह, आशुतोष पांडे ,अर्णव, राम विनय सिंह, दिलीप बर्मा मुख्य भूमिका में हैं.आर्ट विजय यादव ,गोविंद ,राजा, मनीष का है. पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं.

Latest news

Related news