Saturday, February 21, 2026

Kalyan Banerjee ने फिर की जगदीप धनखड़ की मिमिक्री, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

हुगली:कल्याण बनर्जी Kalyan Banerjee के संसदीय क्षेत्र श्रीरामपुर में एक सभा का आयोजन हुआ.इस सभा में टीएमसी नेता ने धनखड़ के साथ ही पीएम मोदी की भी मिमिक्री की.उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हमने तो पार्लियामेंट के बाहर मिमिक्री की थी, लेकिन पीएम मोदी ने तो संसद के अंदर मिमिक्री की.

Kalyan Banerjee ने धनखड़ की तुलना छोटे बच्चे से की

कल्याण बनर्जी ने धनखड़ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने एक मामूली सी बात का रोना देश से लेकर विदेश तक रोया. साथ ही उनकी तुलना स्कूल के छोटे बच्चों से की.उन्होंने रैली में कहा कि उपराष्ट्रपति धनखड़ अपने पद की संवैधानिक गरिमा को नष्ट कर रहे हैं.वे पद के लालच में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सम्मान प्रकट करने से ज्यादा उनके सामने समर्पण करते हैं.

पद्मश्री सम्मान लौटाने पर धनखड़ की चुप्पी पर भी सवाल उठाया

धनखड़ द्वारा खुद को किसान का बेटा कहे जाने पर कल्याण ने कहा कि धनखड़ के पास जोधपुर में करोड़ों की संपत्ति है. दिल्ली में आलीशान फ्लैट है. वह रोज लाखों रुपए का सूट पहनते हैं. साथ ही उन्होंने किसान की बेटी साक्षी मलिक के संन्यास और जाट पुत्र बजरंग पूनिया के पद्मश्री सम्मान लौटाने के मामले में धनखड़ की चुप्पी पर भी सवाल उठाया.

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

इतना ही नही संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले पर उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा. कल्याण ने कहा कि सिर्फ इतिहास के पन्नों पर अपना नाम लिखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने आननफानन में नए संसद भवन का निर्माण किया.इसके बदले उन्होंने सांसदों की सुरक्षा के साथ कंप्रोमाइज किया. टीएमसी नेता ने कहा कि मैं सिर्फ अपने लोकसभा क्षेत्र की जनता के प्रति उत्तरदायी हूं, बाकी किसी के प्रति मेरी जवाबदेही नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने सुवेंदु को श्रीरामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी.

Latest news

Related news