Asian Games 2026 नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है. शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने मौजूदा चैंपियन चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में महिला हॉकी का गोल्ड जीता और लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई भी कर लिया.
भारत की इस ऐतिहासिक जीत की नायिका लालरेमसियामी रहीं, जिन्होंने मैच के 10वें मिनट में शानदार फील्ड गोल दागा। इसके बाद भारतीय टीम ने मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाते हुए चीन के लगातार हमलों को नाकाम कर दिया। गोलकीपर सविता पूनिया ने भी अहम मौकों पर बेहतरीन बचाव किया।

