शेखपुरा: (रिपोर्टर रविशंकर कुमार) बिहार में लूटपाट के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस बीच एक मामला शेखपुरा से सामने आया है . जहां लखीसराय-शेखपुरा के मुख्य मार्ग पर टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर गांव स्थित भारत पैट्रोलियम पर रात्रि 12:00 बजे की लूट की घटना हुई. इस दौरान शेखपुरा (Sheikhpura) में लगातार 12 घंटों के अंतराल में दो लूट की घटना को हथियारबंद अपराधियों ने अंजाम दिया है.

Sheikhpura
Sheikhpura: लुटेरों ने मारने की दी धमकी
भारत पेट्रोलियम पेट्रोलपंप के कर्मी ने बताया कि हम लोग पेट्रोल पंप बंद कर सोए हुए थे. दो बाइक पर सवार 6 से 7 लोग आए और बोले कि हमें इमरजेंसी है भाई, पेट्रोल लेना है और कहीं दूर जाना है. हम पेट्रोल देने निकले और पेट्रोल वाला ज़ब पेट्रोल दें रहा था तो अचानक दो अपराधियों ने कान पर पिस्तौल सटाकर बोला कि तुम्हारे पास जितना पैसा है सब हमें दे दो नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे और वह लोग अंदर घुस आए. जहां दिन भर के बिक्री के रुपए रखे हुए थे, उस डिक्की को तोड़कर सारा पैसा निकाल लिया. साथ ही हम तीनों कर्मियों का मोबाइल ले भागे. वहीं शेखपुरा में लगातार हथियार के बल पर लूट की घटना को देखते हुए व्यापारियों समेत स्थानीय लोगों में दशहत व्याप्त है.

