Tejashwi Yadav ने कहा पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब,खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब’ लेकिन,अब यह नहीं चलेगा

बिहार:डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav ने शनिवार को एक कार्यक्रम में ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ’ का नारा दिया.उप मुख्यमंत्री Tejashwi Yadav ने शनिवार को एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में भाग लेते हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले एक कहावत थी कि ‘पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब,खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब’ लेकिन, अब यह नहीं चलेगा. अब, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्पोर्ट्स का जमाना है. ऐसे में अब जरूरत है कि बच्चे आईफोन और टैब छोड़कर खेल मैदानों का रुख करें.

Tejashwi Yadav : जो मेडल लाएगा,वो नौकरी पाएगा

तेजस्वी यादव ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि जो मेडल लाएगा, वो नौकरी पाएगा.बेरोजगारी आज की तारीख में दुश्मन है.युवा पढ़ लिखकर भी नौकरी नहीं पाते हैं. डिग्री रहती है लेकिन नौकरी नहीं मिलती.इसके लिए बिहार सरकार नई पॉलिसी लेकर आई है.इसके तहत 81 खिलाड़ियों को अधिकारी बनाया गया है.कोई एसआई तो कोई बीडीओ बन रहा है. सभी को ज्वाइनिंग लेटर जल्द दिया जाएगा.उन्होंने कहा कि खासकर बिहार के ग्रामीण इलाकों में ऐसा माहौल बनना चाहिए. नहीं पढ़ोगे तो बनोगे खराब वाला जमाना नहीं रहा.पढ़ाई-लिखाई के साथ खेलना-कूदना भी अहम है.

बिहार में नई स्पोर्ट्स पॉलिसी

तेजस्वी यादव ने अपनी पढ़ाई को लेकर कहा कि हमने ईमानदारी से काम किया.कई लोगों के पास जाली डिग्रियां हैं.हम दो-दो मुख्यमंत्रियों के बेटे हैं,लेकिन हमने फर्जी डिग्री नहीं ली. बिहार की नई स्पोर्ट्स पॉलिसी के तहत अंतरराष्ट्रीय,
राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी. ये नौकरियां विभिन्न
श्रेणियों में मिलेंगी.इसी के तहत तेजस्वी ने मेडल जीतो नौकरी पाओ का नारा दिया है.इस दौरान उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी अहम बताया और कहा कि बिहार सरकार पॉलिसी लाई है कि मेडल लाओ और नौकरी पाओ. तेजस्वी यादव ने कहा हमारे राज्‍य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमलोग एक नीति लेकर आए हैं.

Latest news

Related news