Robbery and Murder के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी पहले भी कर चुका है हत्या

संवाददाता मिथिलेश कुमार, रोहतास  :रोहतास जिले से लूट कांड व हत्या Robbery and Murder में शामिल एक दूसरे टॉप 10 लिस्ट मे शामिल अपराधी को रोहतास पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शिवसागर थानान्तर्गत किरहिन्डी मोड़ के समीप बीते 18 मार्च को एक कोयला लदे ट्रक के लूट के क्रम में अपराधियों द्वारा ट्रक चालक की हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद पुलिस को ट्रक में अज्ञात शव लावारिस हालत में मिला.मामले में पुलिस ने शिवसागर थाने में कांड दर्ज कर घटना में शामिल अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु एक एक विशेष टीम का गठन किया तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई.

Robbery and Murder केस में SP ने की प्रेस वार्ता

गिरफ्तारी को लेकर आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान एसपी विनीत कुमार ने बताया कि बीते 18 मार्च को किरहिन्डी मोड़ के समीप शिवसागर थाने की पुलिस को एक ट्रक से अज्ञात शव बरामद हुआ था. शुरुआत में यह केस पूरी तरह ब्लाइंड था तथा शव की शिनाख्त नहीं हुई थी, हालांकि कोयला लदे एक ट्रक को लूटने के क्रम में अपराधियों द्वारा ट्रक चालक की हत्या की गई थी. जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा था.एसपी ने बताया कि इस कांड का पहले ही उद्वेदन किया जा चुका है तथा लूट व हत्याकांड में शामिल तीन अपराधियों की पहले ही गिरफ्तारी की जा चुकी है.जबकि चौथे अभियुक्त को भी गुप्त सूचना के आधार पर शिवसागर थाने की पुलिस एवं जिला आसूचना इकाई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है.

पहले भी हत्या कर चुका है आरोपी

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान डेहरी नगर थाना क्षेत्र के शिवगंज वार्ड नंबर 29 निवासी राजमोहन सिंह के पुत्र कृष्णा यादव के रूप में की गई है, जो पूर्व में भी एक हत्या के केस में जेल जा चुका है. एसपी ने कहा कि इस कांड का पूरा अनुसंधान किया जा चुका है तथा जल्द ही स्पीडी ट्रायल कराकर अभियुक्तों को सजा दिलाई जाएगी.वहीं पुलिस के गठित विशेष टीम में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा.

 

Latest news

Related news