Sunday, June 28, 2026
Home Breaking News 2024 Calendar में यूपी में छुट्टियों की भरमार, चौधरी चरण सिंह की...

2024 Calendar में यूपी में छुट्टियों की भरमार, चौधरी चरण सिंह की जयंती पर भी अवकाश घोषित

0
648

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 2024 कलेंडर 2024 Calendar में मिलने वाली सरकारी छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. 2024 में कुल 56 छुट्टियां होंगी. इस बार पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर भी अवकाश घोषित किया गया हैं. 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर अवकाश रहेगा. कहा जा रहा है कि पश्चिम यूपी में किसानों और जाटों को साधने के लिए यह फैसला लिया गया है.

2024 Calendar में इन दिनों पर मिलेगा ऑफ

2024 के हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक 24 सार्वजनकि अवकाश हैं जबकि 29 निर्बंधित छुट्टियां शामिल हैं. इसके अलावा 1 अप्रैल को क्लोजर की वजह से सभी बैंकों,कोषागारों और उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा.लिस्ट के मुताबिक मो. हजरत अली के जन्म दिवस, गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली, गुड फ्राइ़डे, ईद-उल-फितर, डॉ. अंबेडकर के जन्मदिवस, राम नवमी, महावीर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, बकरीद, मोहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी, ईद-ए-मिलाद/बारावफात, महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, महानवनमी, विजयादशमी, दीपवली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, चित्रगुप्त जयंती, गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और क्रिसमस डे का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.

सरकारी कर्मचारियों को 108 दिन की छुट्टी

इन अवकाशों के अलावा जारी किया गया है उसमें सरकारी छुट्टी शामिल है. 17 जनवरी को पड़ने वाले गुरु गोविंद सिंह की जयंती और 24 नवंबर को होने वाले गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर भी सरकारी अवकाश रहेगा.साल में 52 या फिर 53 संडे पड़ते हैं. अगर इन 56 छुट्टियों को भी मिला लिया जाए तो 2024 मे सरकारी कर्मचारियों कुल 108 दिन का अवकाश मिलेगा.लिहाजा, कर्मचारी इसे छुट्टियों में कमी के तौर पर भी देख सकते हैं। होलिका दहन, डॉ़ आंबेडकर जयंती, महावीर जयंती और भैयादूज रविवार को पड़ रहे हैं.इसके अलावा शनिवार को गोवर्धन पूजा और दशहरा भी है.अगर ये अन्य दिनों में पड़ते तो निश्चित तौर पर उस दिन उन्हें छुटि्टयां मिल सकती थी.