Filmfare OTT Award 2023: स्कूप को बेस्ट सीरीज तो आलिया भट्ट-मनोज वायपेयी को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

मुंबई :  ओटीटी पर हर हफ्ते नई वेब सीरीज और फिल्म रिलीज़ होती रहती है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर तरीके की कंटेंट की कमी नहीं है. इसके लिए हम डायरेक्टर्स, एक्टर्स का जितना शुक्रिया करें उतना ही कम है. ओटीटी प्लेटफार्म अपने दर्शकों को एंटरटेन करने में पीछे नहीं हटता है. यही कारण है कि इस इंडस्ट्री के खास लोगों को सम्मानित करने के लिए रविवार को Filmfare OTT Award 2023 के विनर्स का ऐलान किया गया था. फिल्म फेयर के ओटीटी अवार्ड का ये चौथा एडीशन था. इस दिन का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

Filmfare OTT Award 2023
                                      Filmfare OTT Award 2023

फिल्म फेयर के ओटीटी आवार्ड्स के चौथे एडिशन में कई केटेगरी में अवॉर्ड दिये गये. ओटीटी सीरीज, वेब ओरिजनल, बेहतरीन कलाकार, निर्देशकों, कहानीकारों, संगीतकारों और तकनीशियनों को सम्मानित किया गया. इस अवॉर्ड फंक्शन में कुछ बेहतरीन नाम आइकॉनिक ब्लैक लेडी ट्रॉफी को अपने नाम कर घर ले गए. वैसे सबसे ज्यादा अवार्ड्स अमेजॉन प्राइम वीडियो की सीरीज ने अपने नाम किया .आइयें जानते हैं फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड विनर 2023 के विजेताओं की पूरी लिस्ट.

Filmfare OTT Award 2023 विनर 

बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड फिल्म स्कूप को मिला

बेस्ट सीरीज क्रिटिक्स का अवॉर्ड  ट्रायल बाय फायर को मिला

बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड  फिल्म जुबली के लिए विक्रमादित्य मोटवानी को मिला

बेस्ट डायरेक्टर क्रिटिक्स का का अवार्ड रंदीप झा  को कोहरा के लिए मिला

बेस्ट फिल्म वेब ओरिजनल का अवार्ड मनोज वाजपेयी की फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है

बेस्ट डायरेक्टर वेब ओरिजिनल फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है के लिए अपूर्व सिंह कार्की  को मिला अवार्ड

ओरिजिनल फिल्म  के बेस्ट एक्टर केटेगरी में मनोज बाजपेयी को सिर्फ एक बंदा काफी है के ले मिला अवार्ड

बेस्ट एक्टर क्रिटिक  में मेल केटेगरी में  मोनिका ओ माय डार्लिंग के लिए राजकुमार राव मिला अवार्ड

वेब ओरिजिनल फिल्म फीमेल केटेगरी में फिल्म डार्लिंग्स के लिए आलिया भट्ट को मिला बेस्ट  एक्टर का अवार्ड

बेस्ट एक्टर मेल का आवार्ड  सुविन्दर विक्की को कोहरा के लिए मिला

बेस्ट एक्टर मेल का क्रिटिक्स अवार्ड  विजय वर्मा  को दहाड़ के लिए मिला

बेस्ट एक्टर फीमेल का अवार्ड राजश्री देशपांडे  को ट्रायल बाय फायर के लिए मिला

बेस्ट एक्टर सीरीज फीमेल का क्रिटिक्स अवार्ड  करिश्मा तन्ना  को स्कूप और सोनाक्षी        सिन्हा  को दहाड़ के लिए मिला.

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल का अवार्ड बरुण सोबती  को कोहरा के लिए मिला.

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल का अवार्ड तिलोत्तमा शोम को दिल्ली क्राइम सीजन 2 के लिए मिला.

बेस्ट एक्टर मेल कॉमेडी आवार्ड अभिषेक बनर्जी  को द ग्रेट वेडिंग्स ऑफ मुन्नेस के लिए मिला .

बेस्ट एक्टर फीमेल कॉमेडी के लिए लिए मानवी गगरू  को टीवीएफ ट्रिपलिंगके लिए मिला.

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल कॉमेडी का अवार्ड अरुणाभ कुमार  को टीवीएफ पिचर्स एस2 के लिए मिला.

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर  फीमेल का अवार्ड कॉमेडी शेरनाज़ पटेल को टीवीएफ ट्रिपलिंग एस3 के लिए मिला.

बेस्ट कॉमेडी सीरीज स्पेशल के लिए टीवीएफ पिचर्स एस2 को आवार्ड मिला.

बेस्ट नॉन-फिक्शन ओरिजन,सीरीज/स्पेशल सिनेमा का अवार्ड मरते दम तक को गया.

 

Latest news

Related news