Sitamarhi: अज्ञात बदमाशों ने एसआरके गोयनका कॉलेज में घुस प्रोफेसर को मारी गोली, हालात गंभीर

बिहार में ऐसा लगता है कि बदमाशों को अब कानून का डर नहीं रह गया है. मंगलावर को बेखौफ बदमाशों ने सीतामढी के एक कॉलेज में घुसकर दिनदहाड़े प्रोफेसर को गोली मार दी. हालांकि, गोली लगने के बाद प्रोफेसर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

एसआरके गोयनका कालेज में हुई घटना

जानकारी के मुताबिक एसआरके गोयनका कालेज के फिजिक्स डिपार्टमेंट के हेड प्रोफेसर रवि पाठक को अज्ञात बदमाशों ने उनके चैंबर में घुसकर उनके जबड़े पर गोली मार दी और फरार हो गए. इसके बाद कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंची. जानकारी के मुताबिक घटना की वजह ठेकेदारों के वर्चस्व बताया जा रहा है.

पुलिस ने दी जानकारी

सीतामढी के बारे में जानकारी देते हुए सदर रेंज के एसडीपीओ राम कृष्ण ने कहा कि, “घटना दोपहर 12 बजे शहर के राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज के अंदर हुई. पीड़ित की ठुड्डी पर गोली लगी है और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है. हम आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास कर रहे हैं.”
राम कृष्ण ने कहा, “हम आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं. हमले के कारणों का अभी पता नहीं चला है.”

ये भी पढ़ें- Prashant Kishore ने BJP को हराने का बताया फॉर्मूला,आप भी जानिए PK का Formula

Latest news

Related news