उत्तर प्रदेश में झाँसी जिले में गुरुवार रात रूसी डांसर की परफॉर्मेंस देखने के लिए जमा हुई भीड़ अनियंत्रित हो गई. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा जिसमें कई लोग घायल हो गए.
Crowd went out of control after seeing Russian dancer at Mela Jal Vihar Mahotsav in Jhansi. Videos of UP Police using force to control the crowd goes viral.pic.twitter.com/vJYBptBvZN
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) October 6, 2023
“जलविहार महोत्सव” में भीड़ ने तोड़े बैरिकेड्स
झाँसी जिला मुख्यालय से लगभग 75 किमी दूर स्थित मऊरानीपुर कस्बे में आयोजित इस शो को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी.
शुरुआत में उत्तेजित भीड़ में से कई लोगों ने मंच पर चढ़ने की कोशिश की, जिससे कलाकारों में घबराहट फैल गई. जिसके बाद अनियंत्रित भीड़ ने मंच को दर्शकों को अलग करने वाले बैरिकेड्स को तोड़ दिया.
जैसे ही भीड़ में से कुछ लोग मंच की ओर बढ़े, पुलिस कर्मियों को उन्हें ऐसा करने से रोकने के लिए आगे आना पड़ा. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, भीड़ के बढ़ते अनियंत्रित व्यवहार से नर्तकियों और डांस ग्रुप के सदस्यों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई थी.
पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग
भीड़ को बढ़ता देख कार्यक्रम के लिए नियुक्त निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ काम करते हुए, पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाईं, उन्हें तितर-बितर किया जिससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. जिसके बाद भीड़ में से कई लोग गिर पड़े.
इसके बाद कार्यक्रम तुरंत रद्द कर दिए गया. घटना में घायल हुए लोगों में से कुछ का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और झाँसी मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है.
“जलविहार महोत्सव” के बैनर तले आयोजित यह कार्यक्रम मऊरानीपुर नगर पालिका ने आयोजित किया था. ये एक वार्षिक कार्यक्रम है और इसमें आमतौर पर पड़ोसी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं.
ये भी पढ़ें- Poster war: कांग्रेस-बीजेपी की पोस्टर वॉर रावण से होते हुए अडानी और जॉर्ज सोरस…

