#ArrestSwamiPrasadMaurya: स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया जहरीला बयान, उठी NSA लगाने की मांग

लखनऊ :  भगवान राम और रामाचरितमानस को लेकर विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर से हिंदु धर्म की आस्था पर चोट करने वाला बयान दिया है.स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक कार्यक्रम के दौरान सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा को लेकर अनर्गल बयान दिया जिसके बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. लोग सोशल मीडिया पर जम कर भड़ास निकाल रहे हैं.

स्वामी प्रसाद मौर्या के शब्द —

हिंदु कोई धर्म नहीं – Swami Prasad Maurya

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक कार्यक्रम के दौरान मौर्या ने हिंदु धर्म की आस्था पर चोट पहुंचाने वाली कई बातें कहीं. हिंदु राष्ट्र की मांग करने वालों को देशद्रोही बता दिया.

अभी दयानिधि मारण के बयान का विवाद थमा भी नहीं था कि मौर्या ने हिंदु धर्म की एक अलग ही व्याख्या कर दी. मौर्या ने कहा कि हिंदु कोई धर्म नहीं है बल्कि फारसी में इसका मतलब चोर और नीच होता है. मौर्या ने कहा कि हिंदु राष्ट्र की मांग करने वाले देशद्रोही है. बीजेपी की फायरब्रांड नेता सध्वी प्राची ने यूपी सरकार से तुरंत मौर्या को गिरफ्तार करन ेकी मांग की है.

‘ब्राह्मा के कितने मुख’- Swami Prasad Maurya

हिंदुधर्म – हिंदुराष्ट्र से भी एक कदम और आगे बढ़कर मौर्या ने भगवान ब्रह्मा को लेकर बेहूदा टिप्पणी की है . मौर्या ने कहा कि ब्राह्मण कहता है कि वो ब्रह्माजी के मुंह से पैदा हुआ है, ये लोगो तो अपनी मां के पेट से पैदा हने पर भी विश्वास नहीं करते हैं. क्या आपने देखा है कि कोई मुंह से पैदा हुआ है. क्षत्रिय हाथ से..  किसी को पैर से पैदा होते सुना है. हर बच्चा  अपनी मां के पेट से पैदा होता है, लेकिन पाखंडी लोगों ने अपना ही नियम बना रखा है.

मौर्या के इस तरह की टिप्पणी से  इंटरनेट पर बवाल मचा हुआ है और लोग यूपी पुलिस से मौर्या के खिलाफ कार्रवाई करने और गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

लोगों की मांग है कि स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदु धर्म और हिंदु अस्था को अपमानित वाले बयान दे रहे हैं, ऐसे शख्स पर NSA लगाया जाये.

 

Latest news

Related news