Tuesday, March 10, 2026

Himachal Flood:आपदा की बारिश के बाद केंद्र का 200 करोड़ देने का ऐलान,अब तक हजारों करोड़ का हो चुका है नुकसान

शिमला   हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन(Himachal Flood landslide) के कारण तबाही मची हुई है. अलग अलग इलाकों (Himachal Flood) में अब तक 78 से ज्यादा लोगों के मौत की खबर है . पूरे राज्य में Himachal Flood के कारण  हाहाकार मचा हुआ है. ऐसे में अब केंद्र सरकार की तरफ से हिमाचल से आने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने सूबे का निरीक्षण करने पहुचे.

शिमला पहुंचने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि ”हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार आई प्राकृतिक आपदा काफी दर्दनाक है. राज्य के हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य के लिए अतिरिक्त 200 करोड़ रुपये जारी किए हैं.”

हिमाचल में तबाही ही तबाही

शिमला, मंडी सोलन और राज्य का अधिकांश हिस्से में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा है. भूस्खलन की दिल दहलाने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है. घर, मकान ,होटल बाजार सब तबाह हो रहे हैं.

 

हादसे की तस्वीरें दिल को दहलाने वाली हैं..

सीएम ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मांगी और मदद

सीएम सुखविंदर सिंह लगातार दौरा कर रहे है औऱ राहत शिविरों का जायजा ले रहे है लेकिन उनका कहना है कि केंद्र सरकार से उन्हें वो सहायता नहीं मिल रही है जो इस आपदा की स्थिति में मिलनी चाहिये. पहाड़ी राज्य को दूसरे राज्यों से अलग करते देखने की जरुरत है.

राजस्थान छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ

आपको बता दें कि वर्तमान केंद्र सरकार में हिमाचल प्रदेश के कई नेता सरकार और बीजेपी संगठन मे बड़े पदों पर हैं.बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीचना प्रसारण एवं खेलमंत्री अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर, राजीव जिंदल जैसे बड़े नेता हिमाचल प्रदेश से ही आते हैं.इसके बावजूद केंद्र से हिमाचल को  कम मदद मिल रही है. वहीं  राज्य का खराब हालत को देखते हुए छत्तीसगढ़ औऱ राजस्थान सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आर्थिक मदद दी है. इस बीच राज्य के कर्मचारी अपनी सैलरी से कुछ हिस्सा निकाल कर राहत बचाव कराय के लिए दे रहे हैं.

 

Latest news

Related news