BJP :भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति में संजय जायसवाल समेत दस लोग शामिल, सुभाष कन्नौथ को केरल का प्रभार मिला

दिल्ली 

बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्य समिति (National working committee) में  नये 10 नये सदस्यों को शामिल किया है. नई कार्यसमिति में सुरेश कश्यप , संजय जायसवाल,विष्णुदेव साय,धर्मलाल कौशिक अश्विनी शर्मा,बंदी संजय कुमार,सोमवीर राजू,दीपक प्रकाश ,किरोड़ी लाल मीना,सतीश पुनिया शामिल हैं.

इनमें संजय जायसवाल को बिहार से और अश्निनी शर्मा को पंजाब से हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया गया था. उम्मीद की जा रही थी कि इन्हें संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जायेगी. नई कार्यसमिति के सदस्यों में तेलंगना भाजपा के अध्यक्ष बंदी  संजय कुमार को भी शामिल किया गया हैं.

वहीं  के सुभाष कन्नौथ को केरल का बीजेपी प्रभारी बनाया गया.

 

Latest news

Related news